फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार से आहत हुए KKR के कप्तान दिनेश कार्तिक, भावुक होकर कही दिल छू लेने वाली बात

Sat, 26 May 2018 04:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 26 May 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
kkr captain Dinesh Karthik says after match Its hard to digest loss the game in ipl 2018
दिनेश कार्तिक

सनराइजर्स हैदराबाद ने राशिद खान की शानदार प्रदर्शन की बदौलत दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को 14 रन से हरा दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। जिसके जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। मैच के बाद हार से आहत होकर केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक कहा दिल छू लेने वाली बातः- 


 

kkr captain Dinesh Karthik says after match Its hard to digest loss the game in ipl 2018
dinesh karthik match

हैदराबाद से मिली हार को बाद केकेआर के कप्तान ने भावुक होकर कहा, 'मुझे इस हार को पचाना मुश्किल हो रहा है। हमने टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन अंतिम मौके पर हम मैच को फिनिश नहीं कर पाए। इस हार से मैं खुद को बहुत ही दुखी महसूस कर रहा हूं। हमने लक्ष्य का पीछा करने के दौरान 10 ओवर तक गेम में टिके थे लेकिन बीच में कुछ खराब शॉट खेलने के कारण मैच का पूरा रुख पलट गया। मुझे और रॉबिन उथप्पा को टिकना चाहिए था। लिन ने अच्छा खेला।'

kkr captain Dinesh Karthik says after match Its hard to digest loss the game in ipl 2018
Kane Williamson

मैच जीतने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने कहा, 'फाइनल में पहुंचकर काफी अच्छा लग रहा है। दोनों टीमों के बीच अच्छी फाइट चली। राशिद खान ने बैट और बॉल दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन राशिद से एक दिन बाद ऐसा ही करने की उम्मीद है। हमने अपने टीम की बदौलत अंतिम गेंद तक लड़ने की कोशिश की, जिसका परिणाम आज देखने को मिला। कुछ लोगों ने राशिद को इसका बेस्ट उदाहरण माना है। उनके पास जबर्दस्त टैलेंट है। टीम के सारे साथी ने अच्छा प्रदर्शन किया चाहे वह फिल्ड के भीतर हों या बाहर। हमलोग फाइनल को भी जीतने की कोशिश करेंगे। इसके लिए हम अपना प्रयास जारी रखेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
kkr captain Dinesh Karthik says after match Its hard to digest loss the game in ipl 2018
राशिद खान

गौरतलब है कि राशिद खान ने हैदराबाद की इस जीत के असली हीरो रहे। उन्होंने इस मैच में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बल्लेबाजी में 10 गेंदों पर 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 34 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि गेंदबाजी में 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट के लिए। राशिद को शानदार प्रदर्श करने के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। 

विज्ञापन
kkr captain Dinesh Karthik says after match Its hard to digest loss the game in ipl 2018
Chris Lynn

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा मिले 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स को क्रिस लिन और सुनील नरेन की जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई। मगर चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर सुनील नरेन आउट हो गए। नरेन के आउट होने के बाद सब टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज जल्दी-जल्दी आउट हो गए। 15 ओवर की चौथी गेंद पर आंद्रे रसेल (3) के आउट होने के बाद कोलकाता की हार दिखने लगी थी। मगर इसके बाद पीयूष चावला, शुभमन गिल और शिवम मावी ने केकेआर की स्कोर को 160 तक ही ले पाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed