फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: हो गया अश्विन के भविष्य का फैसला, अनिल कुंबले का मिला साथ

Tue, 15 Oct 2019 08:10 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 15 Oct 2019 08:10 AM IST
विज्ञापन
Kings XI punjab ready to retain Ravichandran Ashwin for IPL 2020 after kumble's wish
dhawan and ashwin

किंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिक नेस वाडिया ने कहा कि उनकी फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों की अदला-बदली में रविचंद्रन अश्विन को दिल्ली कैपिटल्स को नहीं सौंपने का फैसला किया है। पता चला है कि नव नियुक्त मुख्य कोच अनिल कुंबले चाहते हैं कि अश्विन टीम के साथ बने रहें जो पिछले दो सत्र में कप्तान थे।

Kings XI punjab ready to retain Ravichandran Ashwin for IPL 2020 after kumble's wish
अश्विन वार्नर - फोटो : file

वाडिया ने कहा, ‘बोर्ड ने पुनर्विचार किया और उसे अहसास हुआ कि अश्विन टीम का अहम हिस्सा हैं। दिल्ली कैपिटल्स के साथ चर्चा हुई थी लेकिन इन चर्चाओं का कोई परिणाम नहीं निकला। वह जिस तरह से क्रिकेट खेलते हैं और उनका प्रदर्शन सब कुछ बयां करता है।’ 

Kings XI punjab ready to retain Ravichandran Ashwin for IPL 2020 after kumble's wish
आर अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि चर्चा थी कि अगले सत्र के लिए किंग्स इलेवन पंजाब अश्विन को दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड करना चाह रहा था जिसके लिए उसकी बात दिल्ली की फ्रैंचाइज़ी के साथ चल रही थी। हालांकि टीम के नए कोच अनिल कुंबले के कहने पर टीम ने फैसला बदल दिया है और अश्विन को रिटेन करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kings XI punjab ready to retain Ravichandran Ashwin for IPL 2020 after kumble's wish
आर अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया

अश्विन इस वक्त टीम इंडिया का हिस्सा हैं और दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जबरदस्त गेंदबाजी कर रहे हैं। अश्विन ने दो टेस्ट मैचों में अब तक 14 विकेट चटकाए हैं जिसमें पहले टेस्ट की पहली पारी में सात विकेट भी शामिल हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed