फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के परखच्चे उड़ाने वाले मैच विनर की सर्जरी, मैदान पर फिर से दहाड़ने को बेताब

Mon, 25 Jun 2018 10:35 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 25 Jun 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
Kedar Jadhav leg surgery successfull soon return for team india
kedar jadhav

आईपीएल सीजन-11 के ओपनिंग मैच में पूर्व डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस की ओपनिंग मैच में हालत खराब करने वाले तूफानी बल्लेबाज केदार जाधव ने पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सर्जरी कराई है। करीब दो महीने तक मैदान से दूर रहने के बाद जाधव जल्द वापसी कर सकते हैं।

Kedar Jadhav leg surgery successfull soon return for team india
kedar jadhav - फोटो : SELF

गौरतलब है कि आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते हुए जाधव 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले ही मैच के दौरान ही चोटिल हो गए थे और फिर बाकी के मैचों में नहीं खेल पाए थे।

Kedar Jadhav leg surgery successfull soon return for team india
kedar jadhav

सर्जरी के बाद जाधव ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'अपनी सर्जरी के बारे में फैंस को जानकारी देने के लिए मैं काफी बेताब था। इन दिनों मैंने महसूस किया कि आप सब ही मेरी असली ताकत हैं। मैं मैदान पर दोबारा वापसी करने के लिए अब मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedar Jadhav leg surgery successfull soon return for team india
केदार जाधव

केदार जाधव को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली टीम में शामिल नहीं किया गया है। फिलहाल उनके लिए 100 प्रतिशत फिटनेस हासिल करना जरूरी होगा जिसके बाद ही वो चयन के लिए उपलब्ध हो पाएंगे। जाधव की नजर अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली टी-20 सीरीज पर टिकी हैं।

विज्ञापन
Kedar Jadhav leg surgery successfull soon return for team india
केदार जाधव

बता दें कि आईपीएल-11 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले ही मुकाबले में जाधव ने धमाकेदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। इसी मैच में एक शॉट खेलते वक्त उनके पैर में काफी इंजरी हो गई थी। इसके बाद भी जाधव ने मैदान नहीं छोड़ा और अपनी टीम को जीत के मुकाम तक पहुंचाकर ही दम लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed