फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टेस्ट क्रिकेट: एंडरसन के निशाने पर सचिन का विश्व रिकॉर्ड, हासिल कर सकते हैं बड़ा कीर्तिमान

Mon, 31 May 2021 07:05 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 31 May 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
james anderson can breaks sachin tendulkar world record
सचिन तेंदुलकर, जेम्स एंडरसन - फोटो : social media

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन गर्मियों के इस क्रिकेट सत्र में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। एंडरसन 10 जुलाई को 39 वर्ष के हो जाएंगे लेकिन वह अब भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक हैं। उनके नाम पर 160 टेस्ट मैचों में 614 विकेट दर्ज हैं, जो कि तेज गेंदबाजों में सर्वश्रेष्ठ है।


 

james anderson can breaks sachin tendulkar world record
जेम्स एंडरसन - फोटो : twitter@ICC

इंग्लैंड को गर्मियों के इस सत्र में स्वदेश में सात टेस्ट मैच खेलने हैं और इस बीच एंडरसन गेंदबाजी के अलावा कुछ अन्य व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं। इनमें स्वदेश में सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने का तेंदुलकर का रिकार्ड भी शामिल है।

james anderson can breaks sachin tendulkar world record
जेम्स एंडरसन - फोटो : सोशल मीडिया

तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें से 94 मैच उन्होंने स्वदेश यानि भारत में खेले हैं। यह विश्व रिकार्ड है। इंग्लैंड यदि रोटेशन की नीति पर अमल नहीं करता है और एंडरसन सभी सात मैचों में खेलते हैं तो फिर तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज के नाम पर दर्ज हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
james anderson can breaks sachin tendulkar world record
रहाणे-एंडरसन - फोटो : social media

एंडरसन पहले ही अपनी मंशा जाहिर कर चुके हैं कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों मैचों के अलावा भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के सभी मैचों में खेलना चाहते हैं। उन्होंने अभी तक स्वदेश में 89 टेस्ट मैच खेले हैं और इन सातों मैचों में खेलने पर यह संख्या 96 पर पहुंच जाएगी और इस तरह से वह तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

विज्ञापन
james anderson can breaks sachin tendulkar world record
जेम्स एंडरसन

स्वदेश में सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटरों में अभी तेंदुलकर के बाद ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (92), एंडरसन, इंग्लैंड के एलिस्टेयर कुक और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ (सभी 89 मैच) का नंबर आता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed