आईपीएल सीजन-12 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 दिसंबर को जयपुर में होगी। इस बार नीलामी में कुल 346 खिलाड़ियों के लिए बोली लगेगी, जिनमें 226 भारतीय और 70 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि इस बार की नीलामी में कई खिलाड़ियों पर फ्रेचाइंजी दांव नहीं खेलना चाहेगी।
दक्षिण अफ्रीका के तूफानी गेंदबाज डेल स्टेन बेशक अंतरराष्ट्री क्रिकेट में एक बड़ा नाम हों, लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी यह खिलाड़ी अनसोल्ड रह सकता है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 263 हफ्तों तक नंबर एक बने रहने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाला यह खिलाड़ी 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइज लिस्ट में है।
किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से पहले सीजन में धमाल मचाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शॉन मार्श भी इस बार 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज वाली लिस्ट में हैं। इस बल्लेबाज पर पैसा खर्च करना फ्रैंचाइजी को महंगा लग सकता है। ऐसे में शायद ही इतन मंहेग दाम में इन्हें कोई खरीदेगा।
पिछले सीजन मुंबई इंडियंस की तरफ से सहायक कोच की भूमिका में दिखने वाले श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंग ने भी 2 करोड़ की बेस प्राइज वाली लिस्ट में नाम दर्ज कराया है। लेकिन, इस अनुभवी और उम्रदराज खिलाड़ी पर शायद ही कोई फ्रैंचाइजी भरोसा दिखाए।
5 of 6
जयेदेव उनादकट
- फोटो : ipl official web
पिछले सीजन की नीलामी में जयदेव उनाडकट सबसे ज्यादा मंहगे बिकने वाले भारतीय खिलाड़ी थे। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि महंगे दाम का यह खिलाड़ी फ्रैंचाइज के ज्यादा काम नहीं आ सका। इस बार भी उनाडकट का बेस प्राइस सबसे ज्यादा 1.5 करोड़ है।