लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) ने शार्दुल ठाकुर के चार विकेट के बाद निकोलस पूरन (70 रन) के इस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र के सबसे तेज अर्धशतक की बदौलतसनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को पांच विकेट से हराकर जीत का अपना खाता खोला। पूरन की मिचेल मार्श (52 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी भी हुई और इन दोनों ने शानदार फॉर्म जारी रखा।
गुरुवार को लखनऊ की हैदराबाद पर जीत में निकोलस पूरन ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 26 गेंद में छह चौके और छह छक्के की मदद से 70 रन की पारी खेली। इस पारी में पूरन ने पांच रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। आइए जानते हैं...
2 of 7
निकोलस पूरन
- फोटो : IPL/BCCI
1. आईपीएल में लखनऊ के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी जड़ी
पूरन ने लखनऊ के लिए आईपीएल की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी अपने नाम की। 18 गेंद में उन्होंने अर्धशतक पूरा किया था। इससे पहले 2023 में आरसीबी के खिलाफ उन्होंने 15 गेंद में पचास रन पूरे किए थे।
3 of 7
निकोलस पूरन
- फोटो : IPL/BCCI
2. 600 से ज्यादा छक्के लगाने वाले चौथे खिलाड़ी
टी20 क्रिकेट में निकोलस पूरन 600 से ज्यादा सिक्स लगाने वाले चौथे प्लेयर बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने क्रिस गेल (1056), कीरोन पोलार्ड (908) और आंद्र रसेल (733) के क्लब में एंट्री ली।
4 of 7
निकोलस पूरन
- फोटो : IPL/BCCI
3. लखनऊ के लिए पूरन ने पूरे किए 1000 रन
पूरन ने आईपीएल में लखनऊ के लिए उन्होंने 1000 रन पूरे कर लिए। वह केएल राहुल के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने।
5 of 7
निकोलस पूरन
- फोटो : IPL/BCCI
4. पूरन ने चौथी बार 20 से कम गेंद में 50 रन पूरे किए
पूरन ने 20 गेंदों से कम में 50 रन का स्कोर आईपीएल में चार बार बनाया है। इस दौरान उन्होंने ट्रेविस हेड, जैक फ्रेजर मैकगर्क को पछाड़ दिया, जिन्होंने ये कारनामा आईपीए में तीन बार किया है।