फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL: बैसाखी के सहारे चल रहे द्रविड़ से ऐसे मिले धोनी, माही के आउट होने पर CSK की इस क्यूट फैन का वीडियो वायरल

Mon, 31 Mar 2025 01:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 31 Mar 2025 01:33 PM IST
सार

चेन्नई की टीम की यह लगातार दूसरी हार रही। पांच बार की चैंपियन टीम अब अपने अगले मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। राजस्थान की टीम का अब पांच अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स से सामना होगा।

विज्ञापन
IPL 2025: MS Dhoni met Dravid walking with help of crutches, Cute CSK fan video Hetmeyer took MSD Catch
धोनी और द्रविड़; चेन्नई की क्यूट फैन - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2025 के 11वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह रन से हरा दिया। इस जीत के बाद आरआर के कोच राहुल द्रविड़ बेहद खुश दिखे। यह राजस्थान की इस सीजन की पहली जीत थी। मैच के बाद द्रविड़ बैसाखी के सहारे चलते हुए मैदान पर आए। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के अपने पूर्व साथी को इस हालत में देखकर खुद को रोक नहीं सके। वह द्रविड़ के पास पहुंचे और उनसे हाथ मिलाया। फिर उन्होंने पैर की ओर इशारा उनसे इसके पीछे की वजह भी पूछी। दोनों ने काफी देर तक बात भी की। आखिर में द्रविड़ ने धोनी की पीठ थपथपाई और धोनी वहां से चले गए। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन भी द्रविड़ के पास पहुंचे और उनसे बात की। 
IPL 2025: MS Dhoni met Dravid walking with help of crutches, Cute CSK fan video Hetmeyer took MSD Catch
धोनी और द्रविड़ - फोटो : IPL/BCCI
द्रविड़ से मिले धोनी
द्रविड़ इससे पहले व्हीलचेयर पर भी नजर आए थे। इस पर फैंस ने प्रतिक्रिया देते हुए उनके जल्दी ठीक होने की कामना की थी। द्रविड़ राजस्थान से पहले भारतीय टीम के कोच पद पर थे और उनकी देखरेख में टीम इंडिया ने 2024 में टी20 विश्व कप अपने नाम किया था। द्रविड़ को एक क्लब चैरिटी मैच में खेलते समय पैर में चोट लग गई थी और वह अपने बाएं पैर पर बैंडेज के साथ आरआर कैंप में पहुंचे हैं। द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान रह चुके हैं और 2011 से 2015 तक फ्रेंचाइजी के साथ पांच सत्र बिताए थे। उन्होंने 2014 में रॉयल्स के साथ अपने कोचिंग करियर की शुरुआत की थी। द्रविड़ ने इस साल की शुरुआत में मैदान पर वापसी की थी और 22 फरवरी को नासूर मेमोरियल शील्ड में केएससीए ग्रुप 1, डिवीजन 3 लीग मैच में अपने छोटे बेटे अन्वय के साथ खेलकर फैंस का दिल जीता था।





यह भी पढ़ें: RR vs CSK: ऋतुराज ने बताया किन दो कारणों से हारी CSK, इन्हें ठहराया जिम्मेदार; रहाणे-रायुडू का भी किया जिक्र

यह भी पढ़ें: IPL 2025: धोनी क्यों कर रहे निचले क्रम में बल्लेबाजी? कोच फ्लेमिंग ने खोला राज; इसे बताया मैच का टर्निंग पॉइंट
IPL 2025: MS Dhoni met Dravid walking with help of crutches, Cute CSK fan video Hetmeyer took MSD Catch
सीएसके की क्यूट फैन - फोटो : IPL/BCCI
सीएसके की क्यूट फैन
वहीं, राजस्थान और चेन्नई के बीच मुकाबला एक वक्त रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका था। आखिरी ओवर में सीएसके को जीत के लिए 20 रन की जरूरत थी। हालाकि, धोनी ओवर की पहली ही गेंद पर हेटमायर के हाथों कैच हो गए। हेटमायर ने बेहतरीन लो कैच पकड़ा। इसके बाद सीएसके की एक क्यूट फैन का रिएक्शन वायरल हो रहा है। उसने कैच लेने पर गुस्सा जाहिर किया और अपने हाथों को मचोड़ते दिखीं। उनके इस रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। धोनी ने एक चौका और एक छक्के की मदद से 16 रन की पारी खेली। सीएसके आखिरी ओवर में 13 रन ही बना सकी और छह रन से मैच हार गई।






यह भी पढ़ें: Shane Warne: वॉर्न की मौत पर चौंकाने वाला खुलासा, कमरे में मिली थी इस दवा की शीशी; छिपाने की रची गई थी साजिश

यह भी पढ़ें: Miami Open: कोनर्स-फेडरर के क्लब में जगह बनाने से चूके जोकोविच, 19 साल के मेन्सिक ने जीता मियामी ओपन का खिताब
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: MS Dhoni met Dravid walking with help of crutches, Cute CSK fan video Hetmeyer took MSD Catch
ऋतुराज और धोनी - फोटो : IPL/BCCI
मैच में क्या हुआ?
चेन्नई की टीम की यह लगातार दूसरी हार रही। पांच बार की चैंपियन टीम अब अपने अगले मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। राजस्थान की टीम का अब पांच अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स से सामना होगा। आरआर-सीएसके मैच की बात करें तो नीतीश राणा की 36 गेंद में 81 रन की पारी और लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा के चार विकेट की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को छह रन से हरा दिया। राजस्थान ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में 2019 के बाद एक भी बार 180 रन से ऊपर का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर नाकाम रही। टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 63 रन बनाए, लेकिन कोई और बल्लेबाज टिक नहीं सका।  जडेजा 22 गेंद में 32 रन बनाकर नाबाद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed