{"_id":"63b01e0db893217c4f1020a0","slug":"ipl-2023-five-possible-captaincy-options-for-delhi-capitals-if-rishabh-pant-misses-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: अगर ऋषभ पंत नहीं खेले IPL तो कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान? ये पांच खिलाड़ी हैं विकल्प, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: अगर ऋषभ पंत नहीं खेले IPL तो कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान? ये पांच खिलाड़ी हैं विकल्प, जानें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 31 Dec 2022 05:06 PM IST
सार
पंत दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के कप्तान हैं और उनके आईपीएल 2023 में खेलने पर सस्पेंस है। पैर में फ्रैक्चर की वजह से पंत को ठीक होने में काफी समय लग सकता है। ऐसे में हम आपको पांच विकल्पों के बारे में बता रहे हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार हुए। रुड़की के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई और पंत को गंभीर चोटें आईं हैं। उनका फिलहाल देहरादून में इलाज जारी है। 25 साल के इस बल्लेबाज ने मैदान की तरह इस घटना में भी जुझारूपन दिखाते हुए खुद विंड स्क्रीन तोड़ा और कार से बाहर निकलने में कामयाब रहे। इसके बाद कार में आग लग गई। सोशल मीडिया पर इस हादसे की कई तस्वीरें वायरल हुईं और वीडियो भी सामने आए।
2 of 8
ऋषभ पंत
- फोटो : अमर उजाला
बीसीसीआई ने बताया पंत के स्वास्थ्य पर अपडेट
देते हुए बताया था कि उनके सिर पर दो कट लगे हैं। उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है। साथ ही उनकी पीठ पर घर्षण की वजह से चोट लगी है। पंत की हालत स्थिर बनी हुई है और खतरे से बाहर हैं। वहीं, उनकी एमआरआई स्कैन रिपोर्ट भी नॉर्मल आई।
3 of 8
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दुर्घटना के बाद वह लंबे समय तक प्रोफेशनल क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। माना जा रहा है कि पंत को पूरी तरह से ठीक होने में कम से कम छह महीने लगेंगे। पंत के चोटिल होने से सिर्फ टीम इंडिया को ही नहीं, बल्कि दिल्ली कैपिटल्स को भी बड़ा झटका लगा है। पंत दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के कप्तान हैं और उनके आईपीएल 2023 में खेलने पर सस्पेंस है। पैर में फ्रैक्चर की वजह से पंत को ठीक होने में काफी समय लग सकता है। ऐसे में हम आपको पांच विकल्पों के बारे में बता रहे हैं जो आईपीएल में पंत की गैरमौजूदगी में कप्तान बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
वॉर्नर
- फोटो : IPL/BCCI
डेविड वॉर्नर: ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में पंत की जगह लेने के प्रमुख उम्मीदवार हैं। उनके पास आईपीएल में पहले भी सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी की कप्तानी करने का अनुभव है। वह 2016 के आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे, तब उनकी कप्तानी में टीम ने खिताब भी जीता था। भले ही उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा कप्तानी की भूमिका से प्रतिबंधित कर दिया गया हो, लेकिन यह आईपीएल पर लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
5 of 8
पृथ्वी शॉ
- फोटो : सोशल मीडिया
पृथ्वी शॉ: भारत के पूर्व अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान पृथ्वी शॉ एक और खिलाड़ी हैं जिन्हें इस भूमिका में देखा जा सकता है। 23 वर्षीय पृथ्वी शॉ ने पहले कभी भी आईपीएल में टीम का नेतृत्व नहीं किया है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम की कप्तानी की है। उन्होंने 2020-21 विजय हजारे ट्रॉफी में जीत के साथ-साथ 2021-22 रणजी ट्रॉफी में उपविजेता टीम का नेतृत्व किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।