फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishabh Pant Accident: कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे ऋषभ पंत, सड़क हादसे में हो चुकी है इन क्रिकेटर्स की मौत

Sat, 31 Dec 2022 12:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 31 Dec 2022 12:39 PM IST
सार

ऋषभ पंत से पहले कई क्रिकेट खिलाड़ी कार दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। इनमें से कई खिलाड़ियों की मौत भी हो गई। यहां हम ऐसे ही हादसों के बारे में बता रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Five cricketers who recently died in a car accident disprj
एंड्रयू साइमंड्स और एज्रा मोस्ले - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे हैं। उनकी कार तेज रफ्तार में डिवाइडर के साथ टकराई थी। हादसे के बाद कार में आग लग गई थी, लेकिन इससे पहले पंत कार से बाहर आ गए थे। दुर्घटना के बाद कार जलकर खाक हो गई। अगर पंत कार के अंदर फंस जाते तो उनकी जान बचाना मुश्किल हो जाता। गनीमत रही कि पंत सही समय पर कार से बाहर आए और अब वह खतरे से बाहर हैं। पंत से पहले भी कई क्रिकेटर सड़क हादसे का शिकार हो चुके हैं। इनमें से कई खिलाड़ियों की मौत भी हो गई। यहां हम ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।

रुनाको मॉर्टन

Five cricketers who recently died in a car accident disprj
रुनाको मॉर्टन - फोटो : सोशल मीडिया
मार्च 2012 में वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर रुनाको मॉर्टन की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मॉर्टन उस समय 33 वर्ष के थे, त्रिनिदाद के चेस गांव में उनकी कार सोलोमन होचॉय राजमार्ग पर एक पोल से टकरा गई थी। इसके बाद मॉर्टन की मौत हो गई थी।

एंड्रयू साइमंड्स

Five cricketers who recently died in a car accident disprj
एंड्रयू साइमंड्स और माइकल क्लार्क - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स ने 46 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। टाउन्सविले में एक कार दुर्घटना में साइमंड्स का निधन हुआ था। साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 1998 में किया था। साइमंड्स ने 11 साल (1998-2009) लंबे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में कई बार अपने दम पर ऑस्ट्रेलिया को मैच जिताया। उन्होंने 2003 और 2007 में ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप दिलाने में अहम किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेन हॉलिओक

Five cricketers who recently died in a car accident disprj
बेन हॉलिओक - फोटो : सोशल मीडिया
24 मार्च को इंग्लैंड के क्रिकेटर बेन हॉलिओक की कार सड़क से फिसल गई और एक दीवार से टकरा गई, जिससे उनकी तुरंत मौत हो गई। कार में उसकी प्रेमिका भी थीं, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। हालांकि, हॉलिओक की गर्लफ्रैंड को गंभीर चोटें आईं और वह तीन सप्ताह तक कोमा में रहीं।
विज्ञापन

मंजुरल इस्लाम राणा

Five cricketers who recently died in a car accident disprj
मंजुरल इस्लाम राणा - फोटो : सोशल मीडिया
मंजुरल इस्लाम राणा की 16 मार्च 2007 को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस समय बांग्लादेश क्रिकेट टीम 2007 क्रिकेट विश्व कप खेलने के लिए वेस्टइंडीज में थी। उनकी मोटरसाइकिल एक मिनी बस से टकरा गई और फिर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed