फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2023: फाइनल से जुड़ा अजब संयोग, जब उसी महीने-उसी तारीख को खेला गया खिताबी मुकाबला, चार बार हो चुका है ऐसा

Tue, 30 May 2023 02:16 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 30 May 2023 02:16 AM IST
सार

यह पहली बार नहीं है जब आईपीएल फाइनल अलग-अलग वर्षों में एक ही तारीख को खेला गया हो। ऐसे चार मौके आए जब अलग-अलग साल एक ही तारीख को आईपीएल फाइनल खेला गया। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
IPL 2023 Final, GT vs CSK: IPL finals on same day and month in history stats records, Know every Detail; Dhoni
आईपीएल फाइनल - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2023 का फाइनल रिजर्व-डे (29 मई) पर गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। 29 मई का दिन आईपीएल के लिए खास रहा है। इससे पहले 29 मई को दो और फाइनल खेले जा चुके हैं। 2016 और 2022 में भी इसी दिन आईपीएल को उसका चैंपियन मिला था। अब बारिश की वजह से संयोगवश इसी दिन आईपीएल का तीसरा फाइनल खेला गया। दरअसल, गुजरात और चेन्नई के बीच फाइनल रविवार को ही खेला जाना था, लेकिन बारिश की वजह से कल का दिन धुल गया था। ऐसे में मैच रिजर्व-डे (29 मई) को शिफ्ट हो गया।
IPL 2023 Final, GT vs CSK: IPL finals on same day and month in history stats records, Know every Detail; Dhoni
टॉस के दौरान हार्दिक, रवि शास्त्री और धोनी - फोटो : IPL/BCCI
यह पहली बार नहीं है जब आईपीएल फाइनल अलग-अलग वर्षों में एक ही तारीख को खेला गया हो। ऐसे चार मौके आए जब अलग-अलग साल एक ही तारीख को आईपीएल फाइनल खेला गया। 29 मई के अलावा, एक जून, 24 मई और 27 मई के दिन भी एक से ज्यादा फाइनल खेले गए हैं। हालांकि, बाकी सभी में वह दिन फाइनल के लिए तय थे। जबकि इस बार बारिश की वजह से रिजर्व-डे में मैच जाने पर यह संयोग बना। आईपीएल के 16 सीजन के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब आईपीएल फाइनल रिजर्व-डे में गया हो। आइए जानते हैं-

29 मई का दिन है खास

IPL 2023 Final, GT vs CSK: IPL finals on same day and month in history stats records, Know every Detail; Dhoni
2016 आईपीएल ट्रॉफी के साथ हैदराबाद; 2022 आईपीएल ट्रॉफी के साथ गुजरात - फोटो : IPL/BCCI
  • 29 मई, 2023 को आईपीएल के 16वें सीजन का चैंपियन मिला। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार चैंपियन बनी।
  • इससे पहले पिछले साल (2022) और 2016 में भी 29 मई को ही फाइनल खेला गया था। पिछले साल 29 मई को अहमदाबाद में गुजरात की टीम राजस्थान को सात विकेट से हराकर चैंपियन बनी थी। तब राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 130 रन का स्कोर बनाया था। जवाब में गुजरात ने 18.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और डेब्यू सीजन में ही चैंपियन बनी थी।
  • वहीं, 2016 में 29 मई को सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आठ रन से हराकर खिताब पर कब्जा किया था। बेंगलुरु में खेले गए फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने सात विकेट पर 208 रन बनाए थे। जवाब में बैंगलोर की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 200 रन ही बना पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 मई के दिन दो फाइनल खेले जा चुके

IPL 2023 Final, GT vs CSK: IPL finals on same day and month in history stats records, Know every Detail; Dhoni
2012 आईपीएल ट्रॉफी के साथ केकेआर; 2018 आईपीएल ट्रॉफी के साथ चेन्नई - फोटो : IPL/BCCI
  • 29 मई की तरह 27 मई का दिन भी आईपीएल फाइनल के लिहाज से खास रहा है। इस दिन दो फाइनल खेले जा चुके हैं। 2012 और 2018 में 27 मई के दिन फाइनल खेले गए थे।
  • 27 मई, 2018 को मुंबई के वानखेड़े में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खिताबी मुकाबला खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 178 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई ने 18.3 ओवर में दो विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया था और खिताब अपने नाम किया था। 
  • वहीं, 27 मई 2012 को चेन्नई के चेपक में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच फाइनल खेला गया था। तब केकेआर ने सीएसके को पांच विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 190 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता ने 19.4 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।
विज्ञापन

24 मई को भी खेले गए दो फाइनल

IPL 2023 Final, GT vs CSK: IPL finals on same day and month in history stats records, Know every Detail; Dhoni
आईपीएल 2009 ट्रॉफी के साथ डेक्कन चार्जर्स; आईपीएल 2015 ट्रॉफी के साथ मुंबई - फोटो : IPL/BCCI
  • 24 मई को भी आईपीएल इतिहास में दो फाइनल खेले जा चुके हैं। 2009 और 2015 आईपीएल के फाइनल 24 मई के ही दिन खेले गए थे। आईपीएल 2015 में 24 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच फाइनल खेला गया था। तब मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 202 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 161 रन बनाए थे और मुंबई 41 रन से जीतकर चैंपियन बनी थी।
  • वहीं, 24 मई 2009 को जोहानिसबर्ग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और डेक्कर चार्जर्स के बीच फाइनल खेला गया था। डेक्कन चार्जर्स ने छह रन से मैच जीतकर आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए डेक्कन चार्जर्स ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 143 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 137 रन ही बना सकी थी। छह रन से मैच जीतकर डेक्कन चार्जर्स की टीम चैंपियन बनी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed