इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के शुरू होने में अब कुछ ही दिन का समय बाकी है। टी-20 लीग के लिए खिलाड़ियों और फ्रैंचाइजियों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। नीलामी प्रक्रिया और शेड्यूल जारी होने के बाद अब आईपीएल 2021 का एंथम भी जारी हो गया है। मंगलवार को ‘इंडिया का अपना मंत्रा’ नाम से जारी किया गया यह एंथम एक मिनट 30 सेंकेंड का है।
IPL 2021 का एंथम: 'इंडिया का अपना मंत्रा' जारी, फैंस ने बताया बेकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंथम के वीडियो को आईपीएल की आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जारी किया गया। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया कि यह एंथम भारत की नई, साहसिक और आत्मविश्वास की भावना को सलाम करता है।
#VIVOIPL 2021 Anthem salutes the new, bold and confident spirit of India. Let’s all believe in #IndiaKaApnaMantra.
— IndianPremierLeague (@IPL) March 23, 2021
Tell us what you think will be your team's Success Mantra this season.#VIVOIPL 2021 - Starts from April 9th !@Vivo_India @StarSportsIndia @DisneyPlusHS pic.twitter.com/Um7UsCDCkY
हालांकि आईपीएल के इस नए एंथम पर फैंस की मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कोई इसे अच्छा बता रहा है तो कोई पुराने एंथम से तुलना कर रहा है।
One more cancer anthem from STAR SPORTS
This anthem was lot betterpic.twitter.com/uRtD1iDAvg Replacement of this IPL theme song is still not found pic.twitter.com/QeHoF90JC0
Missing Sony sports anthems
बात करें आईपीएल के 14वें सीजन के आयोजन की तो टूर्नामेंट का आगाज नौ अप्रैल से चेन्नई में होगा। उद्घाटन मुकाबले में पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने-सामने होगी।
कोरोना के खतरे को देखते हुए इस बार सिर्फ छह शहरों में ही मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें अहमदाबाद, बेंगलूरू, चेन्नई , दिल्ली, मुंबई और कोलकाता का चयन किया गया है। टूर्नामेंट के दौरान कोई भी टीम अपने घरेलू ग्राउंड में मैच नहीं खेलेगी।