{"_id":"5f5e074b8ebc3e663d098e91","slug":"ipl-2020-strength-and-weakness-of-kolkata-knight-riders-team-analysis","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो बार की IPL चैंपियन Kolkata Knight Riders की ताकत और कमजोरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दो बार की IPL चैंपियन Kolkata Knight Riders की ताकत और कमजोरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 14 Sep 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोलकाता नाइटराइडर्स ने पिछले सत्र के खराब प्रदर्शन के बाद अपने कोचिंग सेट-अप में बदलाव किए हैं और कुछ खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया, लेकिन दिनेश कार्तिक उनके साथ बरकरार हैं क्योंकि मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर को उनकी कप्तानी पर काफी भरोसा है। पिछले सत्र में पहले पांच में से चार मैच जीतने के बाद टीम ने लगातार छह मैच गंवाए और काफी करीब से क्वालीफायर स्थान से चूक गई।
2 of 8
शुभमन गिल और आंद्रे रसेल
उभरते हुए स्टार शुभमन गिल को इस बार अपने पसंदीदा सलामी बल्लेबाज के स्थान पर खिलाया जा सकता है क्योंकि पिछले सत्र में उन्हें ऊपर नीचे खिलाया गया था, जिस फैसले की भी काफी आलोचना हुई थी। पारी का आगाज करने के लिए उनके साथ सुनील नरेन या फिर बैंटन हो सकते हैं, इसके बाद यह देखना होगा कि तीनों की तिकड़ी से टीम कैसा कर पाती है। आईपीएल के सबसे ज्यादा महंगे (15.5 करोड़ रूपये) विदेशी खिलाड़ी कमिंस के अलावा टीम के पास लॉकी फर्गुसन और प्रतिभाशाली युवा प्रसिद्ध कृष्णा, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी और संदीप वारियर हैं।
3 of 8
आंद्रे रसेल
- फोटो : सोशल मीडिया
ताकत: कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के दो शानदार सत्र में जमैका के स्टार हरफनमौला आंद्र रसेल का लगातार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रहा और वह 2019 में 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' चुने गए, उन्होंने 56.66 के औसत से 510 रन जोड़े और वह उनके सबसे ज्यादा (11) विकेट लेने वाले खिलाड़ी भी रहे, लेकिन कुछ मौकों पर रसले डग आउट में पैड लगाकर बैठे हुए निराश भी दिखे क्योंकि उन्हें टीम को जीत तक ले जाने के लिए काफी गेंद खेलने को नहीं मिली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
पैट कमिंस
- फोटो : ट्विटर
ताकत: टीम की गेंदबाजी की अगुआई ऑस्ट्रेलियाई सुपरस्टार पैट कमिंस करेंगे जो टीम का काफी मजबूत पहलू है। कार्तिक इस बार क्रिकेट के बेहतरीन जानकारों से घिरे होंगे, जिसमें 2019 इंग्लैंड विश्व कप विजेता टीम के कप्तान उनके साथ उप कप्तान के तौर पर होंगे जबकि न्यूजीलैंड के महान खिलाड़ी ब्रैंडन मैकुलम मुख्य कोच हैं।
विज्ञापन
5 of 8
मजबूत विदेशी खिलाड़ी: चार में से तीन पहली पसंद के विदेशी खिलाड़ियों में रसेल, सुनील नरेन और पैट कमिंस के होने की संभावना है। चौथे के लिए इंग्लैंड के सफेद गेंद के कप्तान इयोन मॉर्गन और उनके जूनियर साथी टॉम बैंटन में से चुनाव हो सकता है। रसेल के तीसरे नंबर पर खेलने की संभावना है और मॉर्गन को शामिल करने से उन्हें स्वछंद होकर खेलना चाहिए। मॉर्गन अगर खेलते हैं तो मध्यक्रम में कप्तान कार्तिक की मदद कर सकते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।