कोरोना वायरस महामारी के खौफ के बीच दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमियों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग शनिवार से शुरू होगी। गत चैंपियन रोहित की मुंबई इंडियंस का सामना पहले मैच में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। अगले 53 दिन धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स, कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, रोहित की मुंबई इंडियंस, केएल राहुल की किंग्स इलेवन पंजाब और श्रेयस अय्यर की दिल्ली कैपिटल्स समेत आईपीएल टीमों के नाम होंगे। अगली स्लाइड्स में हर टीम की मजबूती और कमजोरियों पर एक नजर
2 of 9
मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड
- फोटो : मुंबई इंडियंस
कागजों पर आकलन करें तो मुंबई की टीम सबसे मजबूत नजर आ रही है जिसमें रोहित के अलावा हार्दिक और क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड और 'डैथ ओवरों के शहंशाह' गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। यहां पढ़िए पूरा विश्लेषण- Mumbai Indians को रहना होगा सावधान, IPL 2020 में इस कमजोरी पर देना होगा ध्यान
चेन्नई टीम को भले ही 'बूढों की फौज' कहें, लेकिन इस टीम ने साबित किया है कि सफलता और प्रतिभा उम्र के मोहताज नहीं होते। शेन वॉटसन, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसी और रवींद्र जडेजा ने अपना सौ प्रतिशत इस टीम को दिया है और इस बार भी देंगे। यहां पढ़ें पूरा विश्लेषण- IPL 2020: रैना के बिना चौथा खिताब जीतने उतरेगी CSK, क्या है टीम की ताकत और कमजोरी?
4 of 9
रॉयल चैजेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : ट्विटर @RCBTweets
कोहली की उपलब्धियों में आईपीएल खिताब की कमी खटकती है जिसे वह पूरा करना चाहेंगे। आरोन फिंच, क्रिस मॉरिस और देवदत्त पडीक्कल की मौजूदगी में टीम मजबूत दिख रही है। यहां देखिए पूरा विश्लेषण- IPL में कैसा है Royal Challengers Bangalore का रिकॉर्ड, जानें टीम की ताकत-कमजोरी
5 of 9
दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : Social media
दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल लय हासिल की और उनके पास अय्यर जैसा बेहतरीन कप्तान , पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही रविचंद्रन अश्विन जैसा अनुभवी गेंदबाज टीम में है। यहां पढ़ें पूरा विश्लेषण- Delhi Capitals की ताकत और कमजोरी, पहले खिताब को तरस रही श्रेयस अय्यर की टीम