फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: आठ टीम, एक चैंपियन, किसके सिर सजेगा ताज, सभी टीम की ताकत-कमजोरी

Sat, 19 Sep 2020 04:29 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 19 Sep 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Strength and weakness of all teams
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस महामारी के खौफ के बीच दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमियों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग शनिवार से शुरू होगी। गत चैंपियन रोहित की मुंबई इंडियंस का सामना पहले मैच में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। अगले 53 दिन धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स, कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, रोहित की मुंबई इंडियंस, केएल राहुल की किंग्स इलेवन पंजाब और श्रेयस अय्यर की दिल्ली कैपिटल्स समेत आईपीएल टीमों के नाम होंगे। अगली स्लाइड्स में हर टीम की मजबूती और कमजोरियों पर एक नजर

IPL 2020: Strength and weakness of all teams
मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड - फोटो : मुंबई इंडियंस

कागजों पर आकलन करें तो मुंबई की टीम सबसे मजबूत नजर आ रही है जिसमें रोहित के अलावा हार्दिक और क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड और 'डैथ ओवरों के शहंशाह' गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। यहां पढ़िए पूरा विश्लेषण- Mumbai Indians को रहना होगा सावधान, IPL 2020 में इस कमजोरी पर देना होगा ध्यान

IPL 2020: Strength and weakness of all teams
- फोटो : social media

चेन्नई टीम को भले ही 'बूढों की फौज' कहें, लेकिन इस टीम ने साबित किया है कि सफलता और प्रतिभा उम्र के मोहताज नहीं होते। शेन वॉटसन, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसी और रवींद्र जडेजा ने अपना सौ प्रतिशत इस टीम को दिया है और इस बार भी देंगे। यहां पढ़ें पूरा विश्लेषण- IPL 2020: रैना के बिना चौथा खिताब जीतने उतरेगी CSK, क्या है टीम की ताकत और कमजोरी?

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: Strength and weakness of all teams
रॉयल चैजेंजर्स बैंगलोर - फोटो : ट्विटर @RCBTweets

कोहली की उपलब्धियों में आईपीएल खिताब की कमी खटकती है जिसे वह पूरा करना चाहेंगे। आरोन फिंच, क्रिस मॉरिस और देवदत्त पडीक्कल की मौजूदगी में टीम मजबूत दिख रही है। यहां देखिए पूरा विश्लेषण- IPL में कैसा है Royal Challengers Bangalore का रिकॉर्ड, जानें टीम की ताकत-कमजोरी

विज्ञापन
IPL 2020: Strength and weakness of all teams
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : Social media

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल लय हासिल की और उनके पास अय्यर जैसा बेहतरीन कप्तान , पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही रविचंद्रन अश्विन जैसा अनुभवी गेंदबाज टीम में है। यहां पढ़ें पूरा विश्लेषण- Delhi Capitals की ताकत और कमजोरी, पहले खिताब को तरस रही श्रेयस अय्यर की टीम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed