फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: क्रीज से बाहर थे फिंच, फिर भी अश्विन ने नहीं की मांकडिंग तो हंसने लगे कोच पोंटिंग

Tue, 06 Oct 2020 12:44 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 06 Oct 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: RCB vs DC: Social Media Viral Video: Ashwin refrains from Mankading, warns aaron finch, ponting reacted
आर अश्विन और आरोन फिंच - फोटो : Social media

आईपीएल 2019 में विवादों में छाया रहा रविचंद्रन अश्विन का मांकडिंग इस बार फिर से चर्चा में आ गया है। सोमवार को दुबई में खेले गए सीजन के 19वें मुकाबले में फिर से इसे लेकर अश्विन ही चर्चा में आए। हालांकि इस बार उन्होंने इसका इस्तेमाल नहीं किया लेकिन फिर भी बैंगलोर के बल्लेबाज आरोन फिंच को चेतावनी जरूर दे डाली। इस बार मांकडिंग को लेकर विवाद तो नहीं हुआ लेकिन सबके चेहरे पर हंसी जरूर देखी गई।

IPL 2020: RCB vs DC: Social Media Viral Video: Ashwin refrains from Mankading, warns aaron finch, ponting reacted
आर अश्विन और आरोन फिंच - फोटो : Social media

दरअसल दुबई में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने-सामने थी। बैंगलोर की टीम दिल्ली के 196 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर देवदत्त पडीक्कल बल्लेबाजी कर रहे थे और आरोन फिंच गेंदबाजी छोर पर थे। उस वक्त गेंदबाजी कर रहे अश्विन जैसे ही गेंदबाजी करने के लिए आगे बढ़े, आरोन फिंच क्रीज से काफी बाहर चले गए। लेकिन अश्विन ने गेंद नहीं फेंकी और रुककर फिंच को देखने लगे। अश्विन चाहते तो मांकडिंग नियम के तहत फिंच को आउट कर सकते थे लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा नहीं किया। अश्विन के इस कदम को देखकर हर कोई हैरान रह गया और दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग समेत सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। 
 

IPL 2020: RCB vs DC: Social Media Viral Video: Ashwin refrains from Mankading, warns aaron finch, ponting reacted
buttler ashwin mankad - फोटो : twitter

उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2019 में रविचंद्रन अश्विन द्वारा मांकडिंग का इस्तेमाल कर जोस बटलर को आउट करने को लेकर काफी विवाद हुआ था। इसपर क्रिकेट जगत में एक बहस छिड़ गई थी। कई लोग इसे सही ठहरा रहे थे तो कुछ इसका विरोध कर रहे थे। दरअसल पिछले आईपीएल सत्र में किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी कर रहे अश्विन ने राजस्थान रायल्स के बल्लेबाज जोस बटलर (69) को नॉन-स्ट्राइकर छोर पर रन आउट कर दिया था। अश्विन ने बटलर की गिल्लियां तब गिरा दी थी जब यह बल्लेबाज गेंद फेंके जाने से पहले क्रीज से बाहर चला गया था। 

बता दें कि पूर्व भारतीय स्पिनर वीनू मांकड के नाम पर पड़ा यह आउट करने का तरीका क्रिकेट के नियमों के अंतर्गत है लेकिन कुछ इसे खेल भावना के खिलाफ मानते हैं। वीनू मांकड ने 1947 में इसी तरीके से आस्ट्रेलिया के बिल ब्राउन को आउट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: RCB vs DC: Social Media Viral Video: Ashwin refrains from Mankading, warns aaron finch, ponting reacted
रिकी पोंटिंग - फोटो : सोशल मीडिया

अश्विन इस साल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं, जिसके कोच रिकी पोंटिंग हैं और उनकी मांकडिंग पर अश्विन से अलग राय है। अश्विन जहां आउट करने के अपने इस कदम का बचाव करते हैं और खेल के नियमों के अंतर्गत बताते हैं। वहीं महान बल्लेबाज पोंटिंग को लगता है कि यह खेल भावना के खिलाफ था और उनकी टीम इस आईपीएल में इसका इस्तेमाल नहीं करेगी।

विज्ञापन
IPL 2020: RCB vs DC: Social Media Viral Video: Ashwin refrains from Mankading, warns aaron finch, ponting reacted
रिकी पोंटिंग और रवि अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया

पोंटिंग ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कहा था, 'हम उन्हें आईपीएल में आउट करने के विवादास्पद तरीके ‘मांकडिंग’ को इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देंगे क्योंकि उनका मानना है कि यह तरीका खेल भावना के अंतर्गत नहीं है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed