फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: क्या इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेंगी दोनों टीमें, कुछ ऐसी होगी प्लेइंग XI?

Sat, 19 Sep 2020 05:30 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 19 Sep 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Predicted Playing XI of Mumbai Indians and Chennai Super Kings
मुंबई बनाम चेन्नई - फोटो : ट्विटर @dream11ipl20

स्पेनिश फुटबॉल में बार्सिलोना-रियल मैड्रिड की भिड़ंत को एल क्लासिको कहा जाता है, क्योंकि दोनों ला लीगा के सबसे सफल क्लब हैं। ठीक उसी तरह आज से क्रिकेट का एल क्लासिको शुरू होना वाला है। जहां आईपीएल के गत विजेता मुंबई इंडियंस का सामना दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। सुरेश रैना की गैरमौजूदगी और मुंबई के खिलाफ पिछले पांच मुकाबले गंवाकर 'धोनी सेना' कमजोर नजर आ रही है। मगर इस बार टूर्नामेंट भारत नहीं बल्कि यूएई में हो रहा है, ऐसे में दोनों ही टीम नया अध्याय लिखने उतरेगी।

IPL 2020: Predicted Playing XI of Mumbai Indians and Chennai Super Kings
धोनी सीएसके - फोटो : social media

धोनी आईपीएल को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को संन्यास की घोषणा कर दी थी। हालांकि उसी दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले सुरेश रैना इस बार नहीं खेल रहे हैं। अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भी उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, केदार जाधव के अलावा रवींद्र जडेजा और ब्रावो जैसे खिलाड़ी, अपने दम पर मैच जिता सकते हैं। अगली स्लाइड में चेन्नई सुपरकिंग्स की संभावित एकादश

IPL 2020: Predicted Playing XI of Mumbai Indians and Chennai Super Kings
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : ट्विटर @ChennaiIPL

शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, फाफ डुप्लेसिस, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, पीयूष चावला, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: Predicted Playing XI of Mumbai Indians and Chennai Super Kings

कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड और 'डेथ ओवर्स के बादशाह' जसप्रीत बुमराह के बूते मुंबई का पलड़ा भारी लग रहा है। इशान किशन, सूर्यकुमार यादव सरीखे बल्लेबाज टीम को मजबूती देते हैं, लेकिन यूएई की धीमी पिचों पर जादू चलाने के लिए मुंबई के पास कोई अनुभवी स्पिनर नहीं है। ऐसे में युवा राहुल चाहर के पास एक बार फिर खुद को साबित करने का अच्छा मौका होगा। अगली स्लाइड में मुंबई इंडियंस की संभावित एकादश

विज्ञापन
IPL 2020: Predicted Playing XI of Mumbai Indians and Chennai Super Kings
मुंबई इंडियंस - फोटो : ट्विटर @mipaltan
रोहित शर्मा, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, नाथन कोल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed