इंडियन टी-20 लीग का 10वां मैच शनिवार को कोलकाता और दिल्ली के बीच खेला गया था, जिसमें दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने जमकर गेंदबाजों की धुनाई की थी। हालांकि वह इस लीग में अपना शतक लगाने से सिर्फ एक रन से चूक गए। वह इंडियन टी-20 लीग के इतिहास में 99 रन पर आउट होने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं।
2 of 5
पृथ्वी शॉ
- फोटो : Social media
शॉ ने अपनी पारी में 55 गेंद पर कुल 99 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। मैच के 19वें ओवर में लोकी फग्युर्सन की गेंद पर वह विकेट के पीछे खड़े दिनेश कार्तिक को कैच थमा बैठे और इंडियन टी-20 लीग में 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : Social media
इंडियन टी-20 लीग के इतिहास में अब तक कुल तीन बल्लेबाज हुए हैं, जो 99 के स्कोर पर पहुंचकर भी शतक नहीं लगा पाए हैं। पृथ्वी शॉ के अलावा ये बल्लेबाज हैं सुरेश रैना और विराट कोहली। साल 2013 में हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए रैना 99 रनों पर नाबाद रहे थे। वहीं 2013 में ही दिल्ली के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली 99 रन पर आउट हुए थे।
4 of 5
संजू सैमसन
- फोटो : पीटीआई
पृथ्वी शॉ भले ही शतक से चूक गए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कमाल का रिकॉर्ड बनाया। शॉ इंडियन टी-20 लीग के इतिहास में 20 साल से कम उम्र में तीन अर्धशतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले संजू सैमसन, ऋषभ पंत और ईशान किशन ये कारनामा कर चुके हैं। पृथ्वी शॉ ने 19 साल 141 दिन की उम्र में ये उपलब्धि हासिल की है।
5 of 5
मनीष पांडेय
- फोटो : Social media
पृथ्वी शॉ अगर मैच में एक रन और बना लेते तो वह इंडियन टी-20 लीग में सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन जाते। फिलहाल यह रिकॉर्ड मनीष पांडेय के नाम है। उन्होंने 21 मई, 2009 को बैंगलोर की ओर से खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ नाबाद 114 रनों की पारी खेली थी। तब उनकी उम्र 19 साल 253 दिन थी।