बुधवार को वानखेड़े में मुंबई और पंजाब की टीम आमने-सामने होगी। दोनों टीमें जीत के साथ अपनी-अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी। दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मुकाबले में हैदराबाद को हराया। अंक तालिका की बात करें तो में इस वक्त अश्विन की पंजाब जहां तीसरे स्थान पर है वहीं रोहित की मुंबई पांचवें स्थान पर काबिज है।
IPL 2019: इन 11 धुरंधरों के साथ आज मुंबई के खिलाफ उतर सकती है अश्विन की पंजाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक के इस सीजन में क्रिस गेल ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। पिछली बार जब पंजाब का मुंबई से सामना हुआ था तब गेल ने 24 गेंदों में 40 रन बनाए थे। वहीं केएल राहुल ने भी मुंबई के खिलाफ 57 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली थी। इसे देखते हुए यह तय है कि वानखेड़े में भी गेल और राहुल ही ओपनिंग करते दिखेंगे।
मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, मंदीप सिंह और डेविड मिलर, इन चारों ने अब तक जरुरत के हिसाब से टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है और इनसे एक बार फिर से उम्मीद होगी कि वो टीम के मध्यक्रम को मजबूती दें।
यहां पर सैम करन ने अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है, उन्होंने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में तेजी से रन बटोरे हैं तो एक बार फिर से अश्विन उन्हें मौका देंगे।
अश्विन ने गेंदबाजी में खुद ही मोर्चा संभाला हुआ है जिसमें उनका साथ दे रहे हैं मोहम्मद शमी, अंकित राजपूत और अफगानी स्पिनर मुजीब उर रहमान। यहां भी कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।
नोटः यह महज एक आंकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो टॉस के बाद ही लगेगा।