फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपक चाहर ने रच डाला इतिहास, 12 साल में ऐसा करिश्मा नहीं कर सका कोई गेंदबाज

Wed, 10 Apr 2019 12:04 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 10 Apr 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
deepak chahar set world record of deliver maximum dot balls in IPL history
deepak chahar

दीपक चाहर (3 विकेट) की 1शानदार गेंदबाजी और फाफ डु प्लेसीस (43*) की अच्छी पारी की बदौलत चेन्नई ने मंगलवार को इंडियन टी-20 लीग के 23वें मैच में कोलकाता को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही धोनी की टीम ने अंकतालिका में 10 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, कोलकाता 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। बता दें कि इस सीजन में चेन्नई की पांचवीं जीत है।


 

Trending Videos
deepak chahar set world record of deliver maximum dot balls in IPL history
दीपक चाहर - फोटो : ipl

चेन्नई की इस जीत में सबसे बड़े हीरो दीपक चाहर रहे। चाहर ने अपने निर्धारित चार ओवरों में 20 रन दिए और तीन विकेट निकाले। इसके साथ चेन्नई के युवा तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने एक बेहद दिलचस्प रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

deepak chahar set world record of deliver maximum dot balls in IPL history
दीपक चाहर

कोलकाता के खिलाफ मैच में वो इस टूर्नामेंट के इतिहास में एक पारी में सर्वाधिक डॉट गेंद डालने वाले गेंदबाज बने। दीपक चाहर ने अपनी 24 में से 20 गेंद डॉट डाली। अन्य चार गेदों पर दो चौके और एक छक्का पड़ा। उनकी एक गेंद पर ओवर थ्रो का चौका गया, जिसपर पांच रन आए। इस दौरान उन्होंने एक गेंद वाइड डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
deepak chahar set world record of deliver maximum dot balls in IPL history
दीपक चाहर - फोटो : ipl

तोड़ा आशीष नेहरा का रिकॉर्ड
चाहर की शानदार गेंदबाजी के दम पर ही कोलकाता की टीम मैच में महज 108/9 रन ही बना पाई। चेन्नई ने सात विकेट से ये मैच अपने नाम किया। शानदार प्रदर्शन के लिए चाहर को प्लेयर ऑफ द मैच भी दिया गया। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर चाहर ने भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज और मौजूदा समय में बैंगलोर के गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

विज्ञापन
deepak chahar set world record of deliver maximum dot balls in IPL history
आशीष नेहरा

नेहरा ने साल 2009 में साउथ अफ्रीका में खेले गए इंडियन टी-20 लीग के दौरान दिल्ली की तरफ से खेलते हुए पंजाब के खिलाफ 19 गेंद डॉट फेंकी थी। इसके अलावा मुनाफ पटेल भी साल 2009 में राजस्थान की तरफ से खेलते हुए कोलकाता के खिलाफ 19 गेंद डॉट फेंक चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed