{"_id":"671dfc11fdb26a064b0f4be1","slug":"ipl-2019-ms-dhoni-angry-on-deepak-chahar-shared-full-inside-story-watch-video-funny-scene-2024-10-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL: 'मुझे तेरे तरकश के तीर नहीं देखने', जब इस कारण दीपक चाहर पर गुस्सा हुए थे धोनी; खुद सुनाया मजेदार किस्सा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: 'मुझे तेरे तरकश के तीर नहीं देखने', जब इस कारण दीपक चाहर पर गुस्सा हुए थे धोनी; खुद सुनाया मजेदार किस्सा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:11 PM IST
सार
धोनी ने आईपीएल 2019 सत्र का किस्सा सुनाया, जब उन्होंने चाहर को उनकी सलाह नहीं मानने पर डांटा था। धोनी ने बताया था कि किस तरह चाहर को उनसे शिकायत रहती थी कि वह उन्हें डेथ ओवरों में गेंदबाजी नहीं कराते थे।
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर काफी शांत देखा जाता है, लेकिन एक बार वह चेन्नई के टीम के साथी गेंदबाज दीपक चाहर पर गुस्सा हो गए थे। धोनी ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान किस्सा सुनाया कि किस तरह उनके बार-बार मना करने के बावजूद दीपक गलतियां कर रहे थे जिससे उन्होंने अपना आपा खो दिया था।
2 of 4
धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
धोनी ने आईपीएल 2019 सत्र का किस्सा सुनाया, जब उन्होंने चाहर को उनकी सलाह नहीं मानने पर डांटा था। धोनी ने बताया था कि किस तरह चाहर को उनसे शिकायत रहती थी कि वह उन्हें डेथ ओवरों में गेंदबाजी नहीं कराते थे। धोनी ने कहा, कुछ साल पहले ऐसा हुआ था। चाहर हमारे बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन उनकी हमेशा शिकायत रहती थी कि मैं उनका इस्तेमाल डेथ ओवरों में नहीं करता। मैंने उनसे कहा था कि जब आप पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हो और आपका विकेट भी मिल रहे हैं तो आप क्यों डेथ ओवरों में गेंदबाजी करना चाहते हो? 90 प्रतिशत मैचों में हम उनका इस्तेमाल नई गेंद से करते थे और डेथ ओवरों में अन्य गेंदबाजों से गेंद कराते थे।
3 of 4
ब्रावो और धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
पंजाब के खिलाफ मैच का है मामला
पंजाब किंग्स के खिलाफ 2019 में खेले गए मैच में धोनी ने चाहर को डेथ ओवर में गेंद सौंपी। उस वक्त पंजाब को जीत के लिए 12 गेंदों पर 39 रन चाहिए थे। चाहर हालांकि, लगातार नो बॉल फेंक रहे थे, जिससे धोनी को गुस्सा आया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था। इसके बारे में बात करते हुए धोनी ने बताया कि उन्होंने चाहर से नकल गेंद नहीं डालने के लिए कहा था क्योंकि वह काफी पसीन-पसीन हो गए थे, लेकिन चाहर उनकी बात नहीं सुन रहे थे और लगातार वही गलती कर रहे थे जिस कारण बार-बार नो बॉल डाल रहे थे।
'उसे लगता है हमारी दाढ़ी धूप में सफेद हुई'
धोनी ने कहा, चाहर काफी पसीना-पसीन हो गए थे, लेकिन उन्हें गेंदबाजी में विविधता काफी पसंद है। वह एक चतुर गेंदबाज हैं। मैंने उन्हें सलाह दी कि पसीना ज्यादा आ रहा है, इसलिए नकल गेंद करने की जरूरत नहीं है, लेकिन उसे लगता है कि वह सब जानता है। उसको लगता है हमारी दाढ़ी धूप में सफेद हुई है। मैं उनके पास गया, मैंने उनसे क्या शब्द कहे ये तो नहीं बोल सकता, लेकिन उनसे सिर्फ इतना ही बोला कि मुझे तेरे तरकश के तीर नहीं देखने, मुझे पता है तुम्हारे पास कितनी विविधता है। तुम बस परिस्थिति के अनुसार गेंदबाजी करो। मैं तुम्हारे तरकश के तीर देख लूंगा, जब देखने होंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।