फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रबाडा ने अपनी ही टीम को लेकर दे दिया ये बड़ा बयान, उजागर किया सबकुछ

Wed, 24 Apr 2019 07:57 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 24 Apr 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019: Kagiso Rabada says Delhi Capitals Not focusing on mistakes and weaknesses 
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : Social media

तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा को लगता है कि गलतियों और कमजोरियों पर ध्यान नहीं लगाने के कारण दिल्ली को मौजूदा इंडियन टी-20 लीग में सकारात्मक रहने में मदद मिली। 


 

IPL 2019: Kagiso Rabada says Delhi Capitals Not focusing on mistakes and weaknesses 
rabada - फोटो : social media

जब पूछा गया कि अगले मैच से पहले पांच दिन के ब्रेक से टीम की लय प्रभावित होगी तो रबाडा ने कहा, 'इस समय, टीम में सब चीजें सकारात्मक हैं। हम अपनी गलतियों और कमजोरियों पर ध्यान लगाने के बजाय सकारात्मक चीजों पर नजर गड़ाए हैं।'
 

IPL 2019: Kagiso Rabada says Delhi Capitals Not focusing on mistakes and weaknesses 
delhi capitals - फोटो : social media

उन्होंने कहा, 'इसलिए हम इस ब्रेक का इस्तेमाल रिलैक्स होने के लिए और अपनी मजबूती पर ध्यान लगाने के लिए कर रहे हैं इसलिए यह ब्रेक अच्छा है।' दक्षिण अफ्रीका का यह गेंदबाज अभी पर्पल कैप संभाले हैं, उसने अभी तक टूर्नामेंट में 23 विकेट चटकाए हैं। युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव ने कहा कि वह जब तक टीम की जीत में योगदान दे रहे हैं, वह खुश हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: Kagiso Rabada says Delhi Capitals Not focusing on mistakes and weaknesses 
kagiso rabada

उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'हर खिलाड़ी जो भी मैच खेलता है, उस मैच में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है। कभी कभार यह होता है और कभी ऐसा नहीं होता। अगर मैं एक मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाता तो मैं इसे पीछे छोड़ देता हूं। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो बीती बातों के बारे में सोचता रहूं। मैं अगले मैच पर ध्यान लगाता हूं।' 
 

विज्ञापन
IPL 2019: Kagiso Rabada says Delhi Capitals Not focusing on mistakes and weaknesses 
दिल्ली की टीम - फोटो : Social media

दिल्ली के अभी 11 मैचों में 14 अंक हैं और टीम तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने कहा, 'टीम ने एकजुट प्रयास किया है। इसमें कोई शक नहीं कि उनका (रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली) असर हमारे प्रदर्शन पर पड़ा है। वे अपनी कीमती सलाह टीम के साथ साझा करते रहते हैं और हमेशा युवाओं की मदद करते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed