इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन का 12वां मुकाबला रविवार को चेन्नई और राजस्थान के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। दो मुकाबला जीत चुकी चेन्नई की निगाहें जीत की हैट्रिक पर होगी। वहीं, राजस्थान को इस सीजन में पहली जीत की तलाश है। आइए जानते हैं अपने तीसरे मैच में एमएस धोनी की अगुआई वाली चेन्नई की टीम किन 11 खिलाड़ियों के सहारे उतर सकती है?
इन 11 खिलाड़ियों के सहारे उतरेंगे धोनी के धुरंधर! ऐसी है चेन्नई की संभावित प्लेइंग XI
ओपनर
अंबाती रायुडू और शेन वॉटसन का ओपनिंग करना लगभग तय है। अंबाती रायुडू पिछले मैच में 5 रन बनाकर आुट हो गए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने ताबड़तोड़ 44 रन की पारी खेली थी। दोनों बल्लेबाजों से आज अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी।
चेन्नई को हराने राजस्थान के ये 11 खिलाड़ी उतरेंगे मैदान में! ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
मिडिल ऑर्डर
सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव मिडिल ऑर्डर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। ये बल्लेबाज आईपीएल के अनुभवी खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। पिछले मैच में रैना ने 16 गेंदों में 30 रन बनाए थे। वहीं, जाधव और धोनी ने क्रमशः 27 और 32* रनों का योगदान दिया था।
ऑलराउंडर्स
ड्वेन ब्रावो और रविंद्र जडेजा ऑलराउंडर्स की भूमिका अदा कर सकते हैं। वहीं, अपने दम पर मैच जिताने की क्षमता रखने वाले ब्रावो अनुभवी ऑलराउंडर में से हैं। ब्रावो ने पिछले मुकाबले में 3 विकेट झटके थे। वहीं, जडेजा ने पिछले मैच में बल्लेबाजी नहीं की थी, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने एक विकेट चटकाए थे।
गेंदबाजी
दीपक चाहर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर और शार्दुल ठाकुर के जिम्मे गेंदबाजी की भूमिका होगी।
नोटः यह तो महज हमारा एक आकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो मैच के दिन टॉस के बाद ही लगेगा।