फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2019: घातक गेंद पर डीविलियर्स ने बचाई जान, एक हाथ से ही गेंद स्टेडियम पार

Thu, 25 Apr 2019 06:47 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 25 Apr 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019: AB De Villiers smashes one handed six on Mohammed Shami ball
एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया

मैदान के हर कोने में शॉट मारने की ताकत रखने वाले एबी डीविलियर्स ने बुधवार रात चिन्नास्वामी स्टेडियम में रनों की आंधी ले आई। मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने इंडियन टी-20 लीग के 42वें मुकाबले में बैंगलोर की ओर से खेलते हुए पंजाब के खिलाफ महज 44 गेंदों में नाबाद 82 रन ठोक डाले। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 7 गगन चुंबी छक्के भी निकले।

IPL 2019: AB De Villiers smashes one handed six on Mohammed Shami ball
एबी डीविलियर्स

डीविलियर्स की शुरुआत जरूर धीमी रही (25 गेंदों में सिर्फ 25 रन), लेकिन एक बार सेट होने के बाद मानो बॉल उन्हें फुटबॉल नजर आने लगी। 18वें ओवर में 36 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की। 19वें ओवर में इस खिलाड़ी के बल्ले से एक शॉट छक्का निकला जो स्टेडियम पार कर गया।

IPL 2019: AB De Villiers smashes one handed six on Mohammed Shami ball
एबी डीविलियर्स

दरअसल, पंजाब के लिए मोहम्मद शमी 19वां ओवर फेंक रहे थे। शमी की पहली दो गेंदों पर कोई बड़ा शॉट नहीं आया था, जिसकी भरपाई एबी ने तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर लंबे छक्कों से की। इसके बाद पांचवीं गेंद बीमर फेंकी, जो खतरनाक तरीके से डीविलियर्स की ओर आई, लेकिन इस बल्लेबाज ने एक हाथ से शॉट खेल दिया और गेंद 6 रनों के लिए चली गई।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: AB De Villiers smashes one handed six on Mohammed Shami ball
एबी डीविलियर्स

इस छक्के की लंबाई 95 मीटर थी। इस शॉट के बाद दूसरी गेंद मंगवानी पड़ी, क्योंकि गेंद स्टेडियम के छत पर जा गिरी थी। इस तरह भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इस ओवर में कुल 21 रन खर्च किए। डीविलियर्स की तूफानी पारी की बदौलत ही बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट पर 202 रन बनाए और पंजाब को 185 में रोककर 17 रन से मुकाबला अपने नाम किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed