किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने गत गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार जीत को लेकर काफी खुश हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के सलामी और धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल की जमकर तारीफ की है। आइये जानते हैं कि गेल की तारीफ में अश्विन ने क्या कहाः-
गौरतलब है मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 16वें मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने क्रिस गेल (104) के ताबड़तोड़ पारी की बदौलत 3 विकेट खोकर 193 रन बनाई। जिसके जवाब में हैदराबाज की टीम 178 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई।
इस मुकाबले में क्रिस गेल के मैच विनिंग परफॉर्मेंस के लिए पंजाब के कप्तान अश्निन ने उनकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, 'गेल ने अपने खेल से स्टेडियम में बैठे प्रशंसकों का काफी मनोरंजन किया। शब्दों में उनकी पारी को बताना मुश्किल है, उनका स्टाइल कमाल है और जब वह अपने अंदाज में खेलते हैं, उनकी बराबरी करना काफी मुश्किल होता है।'
इस दौरान अंश्विन ने दूसरे बल्लेबाज और गेल के बीच अंतर बताते हुए कहा कि, गेल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे अनुभवी और सर्वाधिक रन स्कोर हासिल करने वाले बल्लेबाज हैं। उन्हें आईपीएल ऑक्शन 2018 के पहले दो राउंड के दौरान किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा था। हालांकि, बाद में पंजाब के को-ऑनर प्रीति जिंटा ने गेल को बेस प्राइस में खरीदा। इस सीजन के पहले दो मैचों में वह टीम का हिस्सा नहीं रहे, लेकिन सीएसके के खिलाफ उन्होंने पहले मैच में हाफ सेंचुरी लगीई थी।'
अश्विन ने यह भी कहा कि, गेल को लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाना जाता है, जो कि पूरी दूनियां में उन्हें दूसरे बल्लेबाजों से अलग करता है। यह एक ऑलराउंड प्रदर्शन रहा। हम नेट रन रेट को बढ़ाना चाहते थे, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए, हालांकि जीत से बेहद खुश हैं। हमने सोचा था कि हैदराबाद को चेस के लिए एक ऐसा स्कोर देंगे जिसका बचाव कर सकें। क्रिस गेल ने जबर्दस्त पारी खेली और हैदराबाद टीम से मैच दूर होता चला गया। बता दें कि हैदराबाद टीम की मौजूदा सीजन में 4 मैचों में यह पहली हार है जबकि पंजाब ने 4 मैचों में अपनी तीसरी जीत दर्ज की।