{"_id":"5deb63af8ebc3e1ba6206045","slug":"indvwi-virat-kohli-equal-most-t20-man-of-the-match-winning-records-in-hyderabad-chance-to-breaks-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, सीरीज के दूसरे मुकाबले में टी-20 के किंग बन सकते हैं कोहली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हैदराबाद में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, सीरीज के दूसरे मुकाबले में टी-20 के किंग बन सकते हैं कोहली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 08 Dec 2019 08:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने छह विकेट से जीत दर्ज की। विंडीज ने पांच विकेट पर 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसे कप्तान विराट कोहली की सर्वश्रेष्ठ पारी ने बौना साबित कर दिया। कप्तान कोहली ने 50 गेंदों में छह चौके और छह छक्के की मदद से नाबाद 94 रनों की पारी खेली और टीम के आठ गेंद रहते ही जीता दिया। उन्हें इस शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले टी-20 में 'मैन ऑफ द मैच' जीतने के साथ ही विराट ने टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक बार मैन ऑफ द मैच जीतने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी और विराट के नाम संयुक्त रूप से यह रिकॉर्ड हो दर्ज हो गया। दोनों ने टी-20 में 12-12 इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी हैं, जिन्होंने 11 बार यह कारनामा किया है।
3 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया में विराट के बाद इस फटाफट फॉर्मेट में हिटमैन रोहित शर्मा ने 9 बार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हैं। उनके बाद ऑलराउंडर युवराज सिंह का नाम आता है, जिन्होंने 58 मैचों में सात बार प्लेयर ऑफ द मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI twitter
विराट के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी-20 मुकाबले में इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने का मौका होगा। वह एक और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीत टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक बार यह अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। भारत-विंडीज के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला केरल के तिरुवंतपुरम के ग्रीन फिल्ड स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली सबसे ज्यादा आठ या उससे अधिक बार एक कैलेंडर ईयर में मैन ऑफ द मैच बनने वाले दुनिया ने पहले खिलाड़ी हैं। वह तीसरे कैलेंडर ईयर में भी आठ या उससे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच रहे। 2019 से पहले 2012 और 2019 में भी वह आठ या उससे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच रहे थे। वहीं इस लिस्ट में डीन जोन्स, डी सिल्वा, सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, क्लूजनर, रिकी पोंटिंग, दिलशान, हफीज और रोहित शर्मा सिर्फ एक ही कैलेंडर ईयर में ही ऐसा कर पाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।