फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvWI: रोहित-कोहली के बीच एक दूसरे से आगे निकलने की होड़, कौन बनेगा रनों का किंग?

Sun, 15 Dec 2019 10:29 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 15 Dec 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
INDvWI Battle between Rohit Sharma and Virat Kohli for most ODI Runs in year
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : icc twitter

टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ वन-डे सीरीज के पहले मुकाबले में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में उतरेगी, तो एक बार फिर से विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच एक दूसरे को पछाड़ने की होड़ दिखेगी। कोहली का बल्ला विंडीज के खिलाफ खूब रन बरसाता है। हाल ही में खत्म में हुई टी-20 सीरीज में भी कोहली ने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी।

INDvWI Battle between Rohit Sharma and Virat Kohli for most ODI Runs in year
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

विराट कोहली ने विंडीज खिलाफ पिछली 9 वन-डे पारियों में 174 की शानदार औसत से 870 रन बनाए हैं। इनमें छह शतक भी शामिल हैं। टी-20 सीरीज में कोहली को रोकने में नाकाम रहे विंडीज के गेंदबाजों के सामने एकदिवसीय सीरीज में उनको रोकना आसान नहीं होगा।

INDvWI Battle between Rohit Sharma and Virat Kohli for most ODI Runs in year
विराट कोहली-रोहित शर्मा - फोटो : social Media

इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा के पास साल 2019 में वन-डे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बनने का मौका होगा। पिछले दो साल से कोहली वन-डे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाल बल्लेबाज हैं, लेकिन इस साल रोहित ने भी जमकर रन बटोरे हैं, अभी तक विराट कोहली ने 23 वन-डे मैचों में 64.40 की औसत से 1288 बनाए हैं, वहीं रोहित शर्मा ने 25 मैच में 53.56 की औसत से 1232 रन बटोरे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvWI Battle between Rohit Sharma and Virat Kohli for most ODI Runs in year
विराट कोहली - फोटो : ट्वीटर

कोहली अगर इस मामले में आगे निकल जाते हैं, तो वह लगातार तीन साल सबसे ज्यादा वन-डे में रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज होंगे। साथ ही चौथी बार एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन जाएंगे। अभी तक कोहली ने 2011, 2017 और 2018 में यह मुकाम हासिल किया है।

विज्ञापन
INDvWI Battle between Rohit Sharma and Virat Kohli for most ODI Runs in year
सौरव गांगुली

वेस्टइंडीज के डेसमंड हेंस ने 1984,1985 और 1989, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने 1997,1999 और 2000 और कुमार संगकारा ने 2006, 2012 और 2014 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed