{"_id":"5e14a90a8ebc3e87ce3ebb33","slug":"indvsl-virat-kohli-imitates-harbhajan-singh-bowling-action-at-indore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvSL: विराट ने मैदान पर हरभजन के अंदाज में की गेंदबाजी, भज्जी ने गले से लगाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSL: विराट ने मैदान पर हरभजन के अंदाज में की गेंदबाजी, भज्जी ने गले से लगाया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत-श्रीलंका के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैदान पर भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह के अंदाज में गेंदबाजी करते हुए नजर आए। कोहली ने हरभजन के एक्शन की नकल करते हुए प्रैक्टिस के दौरान गेंदबाजी की।
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच से पहले कोहली के इस अंदाज को देखकर हरभजन सिंह भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान रोहित शर्मा ने भी कुछ इसी अंदाज में हरभजन सिंह की नकल की थी। जिसके कारण उन्हें भी हरभजन सिंह ने एक अलग ही अंदाज में जवाब दिया था।
विराट ने हरभजन के गेंदबाजी एक्शन की सटीक नकल उतारी। इसके बाद वह जाकर उनके गले भी लग गए। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के साथ मैदान पर उतरी। टॉस जीतने के बाद कोहली ने कहा कि यह विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा नजर आ रहा है। लेकिन पहली पारी में गेंदबाजों को थोड़ा स्विंग मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : ट्विटर
टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को बारिश की वजह से नहीं हो पाया था। गुवाहाटी में एक भी गेंद फेंके बिना ही मैच को रद्द कर दिया गया था। तीसरा और आखिरी मैच 10 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।