भारत-श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैच की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मुकाबला गुवहाटी में बारिश की भेंट चढ़ गया था। पिच गीली होने के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी। सीरीज के दूसरे मैच पर अब क्रिकेट फैंस की नजरें जमी हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि इंदौर में कैसा रहेगा मैसम।
इंदौर में मंगलवार को बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। यहां बारिश होगी, लेकिन भारत-श्रीलंका के मुकाबले के एक दिन बाद। मौसम विभाग के अनुसार कि दूसरे टी-20 मैच में मौसम साफ रहेगा और इस दौरान बारिश की कोई भी आशंका नहीं है। भारत-श्रीलंका के बीच टी-20 मैच होलकर स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेला जाएगा।
मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक इंदौर में आजकल रात 9 बजे के बाद ओस पड़ रही है। जिसके कारण मुकाबले की दूसरी पारी में खिलाड़ियों को मैदान पर ओस के प्रभाव का सामना करना पड़ेगा। होलकर स्टेडियम के मुख्य पिच क्यूरेटर समंदर सिंह चौहान ने बताया कि इस मैच के दौरान मैदान को ओस के असर से बचाने के लिए पिछले तीन दिन से इस पर विशेष रसायन का छिड़काव किया जा रहा है।
4 of 5
होल्कर स्टेडियम
- फोटो : you tube
उन्होंने बताया कि मुकाबले के दौरान मैदान सूखा रहे इसके लिए घास पर पिछले तीन दिनों से पानी का छिड़काव बंद है। समंदर सिंह ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि दर्शकों को मंगलवार के दिन भारत-श्रीलंका के बीच रनों की बरसात देखने को मिले।
5 of 5
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : ट्विटर
भारत: विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), लोकेश राहुल, नवदीप सैनी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर।
श्रीलंका: लसिथ मलिंगा (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा, वानिंडु हसारंगा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), ओशाडा फर्नांडो, अविश्का फर्नांडो, दानुष्का गुणाथिलका, लाहिरु कुमारा, एंजेलो मैथ्यूज, कुशल मेंडिस, कुशल परेरा, भानुका राजापक्षा, कासुन राजिथा, लक्षण संदकाना, दासुन शनका, इसुरु उदाना।