फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित-रहाणे ने छीना साउथ अफ्रीका से मौका, तोड़ा भारतीय क्रिकेट में साझेदारी का पुराना रिकॉर्ड

Sun, 20 Oct 2019 08:06 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 20 Oct 2019 08:06 AM IST
विज्ञापन
INDvSA: Rohit Sharma, Ajinkya Rahane join forces to enter record books in Ranchi
रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर

अपने साथ एक और खिलाड़ी को मैदान पर लेकर पहुंचने के बावजूद दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डुप्लेसि सीरीज में लगातार तीसरा टॉस हार बैठे। चेहरे से साफ झलक रहा था कि वह आत्मविश्वास के साथ हौसला दोनों हार बैठे हैं, लेकिन युवा पेसर रबाडा ने अपने पहले स्पेल में सात ओवर में चार मेडन फेंकते हुए 15 रन देकर दो विकेट चटका दिए। उन्होंने पहले घंटे में ही सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (10) और चेतेश्वर पुजारा (00) को पवेलियन भेजा। रबाडा ने अपने तीसरे ही ओवर में अग्रवाल को आउटस्विंगर पर तीसरी स्लिप में डीन एल्गर के हाथों कैच कराया। रबाडा ने अपने पांचवें ओवर में पुजारा को पगबाधा किया। इसके बाद जल्द ही कप्तान विराट कोहली को निपटाते हुए नॉर्ट्जे ने भारतीय बल्लेबाजी की कमर ही तोड़ दी।

INDvSA: Rohit Sharma, Ajinkya Rahane join forces to enter record books in Ranchi
रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे - फोटो : पीटीआई

दूसरे सत्र में रोहित-रहाणे छाए

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद कागिसो रबाडा और एनरिक नोर्ट्जे ने 15.3 ओवर में मेजबान टीम का स्कोर तीन विकेट पर 39 रन कर दिया। भारत मुश्किल में था, लेकिन फैंस की उम्मीदें जिंदा थी। अपनी पिच पर रोहित को वह संयम दिखाना था, जैसे विदेशी जमीन पर भारतीय बल्लेबाजों की परीक्षा होती है। संभलकर खेलते हुए 'हिटमैन' का आज कोई दूसरा ही अवतार देखने को मिला। पहले पारी संभाली और फिर रहाणे के साथ मिलकर स्कोरबोर्ड को दौड़ा दिया।

INDvSA: Rohit Sharma, Ajinkya Rahane join forces to enter record books in Ranchi
रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी

रोहित ने पहले 23 रन 55 गेंद में बनाने के बाद अगले 75 रन 78 गेंद पर बनाए। रहाणे ने भी रोहित का शानदार साथ निभाते हुए सिर्फ 70 गेंद में 21वां अर्धशतक पूरा किया जो भारत में उनका सबसे तेज अर्धशतक है। सेनुरान मुत्थुस्वामी की जगह टीम में जगह बनाने वाले पीट को रोहित ने विशेष रूप से निशाना बनाया, जिससे इस ऑफ स्पिनर ने छह ओवर में 43 रन लुटाए। रोहित और रहाणे ने ने दूसरे सत्र में बिना कोई विकेट गंवाए 134 रन जोड़े। चौथे विकेट के लिए अबतक दोनों के बीच 185 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी है, जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे विकेट के लिए भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। इसके पहले रहाणे ने विराट के साथ मिलकर पुणे टेस्ट में ही चौथे विकेट के लिए 178 रन जोड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvSA: Rohit Sharma, Ajinkya Rahane join forces to enter record books in Ranchi
रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर

रोहित 'रिकॉर्डतोड़' शर्मा

खराब रोशनी और बारिश की वजह से तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 3 विकेट पर 224 रन बना लिए हैं। ओपनर रोहित शर्मा (117) ने सीरीज का तीसरा शतक बनाकर नाबाद लौटे तो अजिंक्य रहाणे (83*) भी बखूबी उनका साथ निभा रहे हैं। अपने करियर के छठे टेस्ट शतक के दौरान  रोहित ने दिग्गज सुनील गावसकर को भी पीछे छोड़ा। अब तक 14 चौके और चार छक्के जड़ने वाले रोहित गावसकर के बाद किसी सीरीज में दो से अधिक शतक जड़ने वाले पहले भारतीय ओपनर बने। गावसकर ने 1970 में यह उपलब्धि हासिल की थी। साथ-साथ रोहित शर्मा किसी एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक छक्के उड़ाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed