फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्या और क्यों होता है स्ट्रैस फ्रैक्चर, जिसने कर दिया जसप्रीत बुमराह को टीम इंडिया से बाहर

Wed, 25 Sep 2019 01:31 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 25 Sep 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
INDvSA: Jasprit Bumrah is suffering from stress fracture, How serious is his injury
जसप्रीत बुमराह की इंजरी - फोटो : अमर उजाला

टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। 2 अक्टूबर से खेले जाने वाले तीन टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला दो अक्टूबर से विजाग में खेला जाएगा। यह सीरीज टेस्ट चैंपियनशिप का भी हिस्सा है, ऐसे में बुमराह का पूरी सीरीज से बाहर हो जाना टीम इंडिया के लिए किसी झटके से कम नहीं, हालांकि चयनकर्ताओं ने उनकी जगह उमेश यादव को टीम में जगह दी है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर बुमराह को हुआ क्या और उनकी यह चोट कितनी गहरी है?

INDvSA: Jasprit Bumrah is suffering from stress fracture, How serious is his injury
स्ट्रेस फ्रैक्चर लोअर बैक - फोटो : सोशल मीडिया

क्या होता है स्ट्रैस फ्रैक्चर

जसप्रीत बुमराह को कमर के निचले हिस्से में मामूली स्ट्रैस फ्रैक्चर हुआ है, लेकिन अभी यह नहीं कहा जा सकता कि वह कितने समय के लिए टीम से बाहर रहेंगे। मगर अभी तक के हालात से इतना तो तय ही नजर आ रहा है कि इस बात की उम्मीद भी न के बराबर ही है कि वह बांग्लादेश के खिलाफ नवंबर में भी टेस्ट सीरीज का हिस्सा होंगे।

स्ट्रैस फ्रैक्चर हड्डियों में आने वाली एक छोटी दरार होती है। कई मामलों में इसका मतलब हड्डी के अंदर गंभीर चोट से भी होता है। स्ट्रैस फ्रैक्चर में आमतौर पर तेज दर्द होता है। इस फ्रैक्चर से रनर्स और एथलीट अमूमन जूझते नजर आते हैं। खासकर फुटबॉल और बास्केटबॉल खिलाड़ियों को ये समस्या ज्यादा पेश आती है।

INDvSA: Jasprit Bumrah is suffering from stress fracture, How serious is his injury
स्ट्रेस प्रैक्चर - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों होता है स्ट्रैस फ्रैक्चर?

यूं तो किसी भी चोट से उबरना किसी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता, लेकिन जहां तक बात स्ट्रैस फ्रैक्चर की है तो इसका सबसे ज्यादा असर तेज गेंदबाजों पर पड़ता है। तेज गेंदबाजों के पैर और कमर में स्ट्रैस फ्रैक्चर होना आम बात है। एक बार अगर यह समस्या हो जाती है तो फिर उन्हें इससे परेशानी होती रहती है।

अधिकतर मामलों में स्ट्रैस फ्रैक्चर लगातार या जरूरत से ज्यादा गतिविधि करने पर होता है। कई बार नई एक्सरसाइज करने की कोशिश, वर्कआउट बढ़ाने से भी ये समस्या पैदा हो जाती है। साथ ही हड्डियां कमजोर होने के चलते प्रतिदिन की गतिविधियों से भी स्ट्रैस फ्रैक्चर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvSA: Jasprit Bumrah is suffering from stress fracture, How serious is his injury
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social media

कितनी गंभीर है बुमराह की चोट?

जहां तक जसप्रीत बुमराह का सवाल है तो उनकी चोट को इसलिए भी गंभीरता से लेना जरूरी है क्योंकि वो बेहद ही कम समय में टीम इंडिया के सबसे अहम खिलाड़ी बन चुके हैं और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में उनके बिना चैंपियन बनना भारतीय टीम के लिए बेहद मुश्किल हो सकता है। वैसे किसी एथलीट को इस चोट से उबरने के लिए कई बार दो महीने से लेकर छह महीने तक का वक्त भी लग जाता है।

 ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क समेत कई क्रिकेटर इससे पीड़ित रह चुके हैं। भारतीय पेसर वरुण एरोन भी स्ट्रैस फ्रैक्चर के शिकार हो चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed