लॉर्ड्स में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन चेतेश्वर पुजारा दुर्भाग्यशाली ढ़ंग से रनआउट हो गए। टीम अभी बारिश के बार-बार खलल और जेम्स एंडरसन की कहर बरपाती गेंदों से उबर भी नहीं पाई थी कि पुजारा ने रनआउट हो गए। विराट और उनके बीच एक टाइट सिंगल लेने के लिए जबरदस्त कंफ्यूजन देखने को मिला।
ENGvIND: पुजारा के रनआउट होते ही ट्विटर पर भड़के फैंस, बोले- कोहली ही पनौती है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, पारी का 8वां ओवर जेम्स एंडरसन लेकर आए। ओवर की तीसरी गेंद पुजारा ने हल्के हाथों से खेली। जिसके बाद कप्तान कोहली ने पहले तो सिंगल के लिए हामी भरी, लेकिन पुजारा के आधी क्रीज क्रॉस कर लेने के बाद रन लेने से मना कर दिया। पिच के बीचों-बीच खड़े पुजारा बुरी तरह फंस गए। नतीजतन उनके रन आउट होने से टीम का स्कोर 15/3 हो गया।
VIDEO: लॉर्ड्स में कोहली के चलते पुजारा हुए रन आउट, दर्ज हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले मैच में मौका नहीं मिलने के बाद इस मैच में चेतेश्वर पुजारा पर खुद को साबित करने का दबाव था। 25 गेंदें खेलने के बाद महज 1 रन पर आउट होने वाले पुजारा बेहद निराश नजर आ रहे थे। कप्तान की एक गलती ने सारा खेल बिगाड़ दिया। इसके बाद तो ट्विटर पर फैंस ने कप्तान विराट को जमकर ट्रोल कर दिया।
Pujara finally got selected for this match but Kohli got him run out. Rains came in just in time so we couldn't see Pujara's tears. #ENGvIND
— Bollywood Gandu (@BollywoodGandu) August 10, 2018
एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'पुजारा को आखिरकार इस मैच के लिए चयनित किया गया था, लेकिन कोहली ने उन्हें रन आउट करवा दिया। बारिश भी एक दम आ गई ताकि हम पुजारा के आंसू न देख सकें।'
Disgusting Indian Captain. Kohli has run out pujara just to prove his point for not taking Pujara in first test. #ENGvIND
— Akshay (@AkshayKatariyaa) August 10, 2018
एक यूजर ने तो कप्तान कोहली पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ,विराट ने पुजारा को जान बूझकर रन आउट करवाया ताकि पहले टेस्ट में उन्हें शामिल न करने के अपने फैसले को सही ठहरा सके।