बारिश की खलल के बीच जहां लॉर्ड्स में हो रहे दूसरे टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह धूल गया तो शुक्रवार को भी बादलों ने जमकर आंख मिचौली खेली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही।
VIDEO: लॉर्ड्स में कोहली के चलते पुजारा हुए रन आउट, दर्ज हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेंदबाजी के अनुकुल परिस्थितियों में इंग्लिश पेसर जेम्स एंडरसन भारतीय बल्लेबाजों के लिए काल साबित हुए। पहले उन्होंने 7 ओवर में ही भारत को दोनों सलामी बल्लेबाज (मुरली विजय और केएल राहुल) को आउट कर दिया फिर बारिश के बाद जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो दूसरे ही ओवर में पुजारा ने रनआउट होकर न सिर्फ सभी को निराश किया बल्कि अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज करवा बैठे।
पुजारा कैसे हुए रन आउट
#Virat ने किया #Pujara को Run Out😢😢😢😥😓
भारतीय पारी का 8वां ओवर जेम्स एंडरसन लेकर आए। ओवर की तीसरी गेंद पुजारा ने हल्के हाथों से खेली। जिसके बाद कप्तान विराट कोहली ने पहले तो सिंगल के लिए हामी भरी, लेकिन पुजारा के आधी क्रीज क्रॉस कर लेने के बाद विराट खतरा भापते हुए वापस अपनी क्रीज पर पहुंच गए। खराब कॉर्डिनेशन के चलते पुजारा रन आउट हुए और टीम इंडिया का स्कोर 15/3 हो गया।
#ENGvIND pic.twitter.com/7A16h5Ea8a
इसी के साथ ही पुजारा पिछले 10 साल में सर्वाधिक बार रनआउट होने वाले क्रिकेटर बन गए। टेस्ट डेब्यू के बाद से वह सर्वाधिक 7 बार रन आउट हो चुके हैं। 30 वर्षीय पुजार ने 2010 में टेस्ट डेब्यू किया था और इन 8 सालों के दौरान वह सबसे ज्यादा रन आउट हुए।
इस लिस्ट में पुजारा के बाद श्रीलंका के स्पिनर रंगना हेराथ और न्यूजीलैंड के अनुभवी रॉस टेलर (5-5 बार) का नंबर आता है। जबकि अफ्रीकी दिग्गज हाशिम अमला और पाकिस्तानी बल्लेबाज अजहर अली 4-4 बार रन आउट हो चुके हैं।