{"_id":"5c7a7f39bdec227368423396","slug":"indvaus-aaron-finch-s-white-ball-struggles-continues-in-first-odi-against-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आरोन फिंच का फ्लॉप शो जारी, 100वां वन-डे इंटरनेशनल भी नहीं बना पाए यादगार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आरोन फिंच का फ्लॉप शो जारी, 100वां वन-डे इंटरनेशनल भी नहीं बना पाए यादगार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sat, 02 Mar 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिंच पिछले कुछ समय से खराब लय में चल रहे हैं। जून 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ने के बाद से आठ वनडे मैचों में उन्होंने केवल 83 रन बनाए हैं। वन-डे सीरीज से पहले भारत के साथ खेले गए दो टी-20 मैच को ऑस्ट्रेलिया ने जरूर जीता लेकिन वहां भी फिंच का बल्ला खामोश रहा। उन्होंने इन दो मैचों में शून्य और आठ का स्कोर किया।
2 of 5
2013 में वन-डे क्रिकेट में अपने करियर का आगाज करने वाले फिंच अब तक 100 वनडे मैचों में 36.25 की औसत के साथ 11 शतकों और 18 अर्धशतकों समेत 3,444 रन बना चुके हैं। इस दौरान वो 9 बार बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे हैं।
3 of 5
हैदराबाद में खेले गए भारत के खिलाफ पहले वन-डे के दूसरे ओवर में आरोन फिंच आउट हो गए। आउट होने से पहले वे दो गेंदों का सामना कर चुके थे, लेकिन तीसरी गेंद उनके लिए काल बनकर आई। जसप्रीत बुमराह की शानदार लेंथ बॉल पर उनके बल्ले का किनारा विकेट के पीछे धोनी के दस्तानों में समां गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिंच के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट 21वें ओवर में मार्कस स्टोइनिस (37) के रूप में गिरा। उन्हें केदार जाधव ने विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद कुलदीप यादव ने 24वें ओवर में उस्मान ख्वाजा को 30वें ओवर में पीटर हैंड्सकॉम्ब को आउट किया।
विज्ञापन
5 of 5
फिर मोहम्मद शमी ने 38वें ओवर में एश्टन टर्नर (21) को भी चलता कर दिया। दूसरे टी-20 में भारत से मैच छीनने वाले ग्लेन मैक्सवेल (40) को 40वें ओवर में बोल्ड कर मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के किसी भी बड़े स्कोर की संभावना को धूमिल कर दिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।