फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विंडीज के खिलाफ और खूंखार हो जाते हैं ये 5 भारतीय शेर, बढ़ जाती हैं रनों की भूख

Thu, 18 Oct 2018 09:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Oct 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
indias top scoring five batsmen against west indies in a bilateral odi series
rohit sharma

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच वन-डे का रोमांच 21 अक्टूबर से शुरू होगा। पांच मैचों की वन-डे सीरीज में टीम इंडिया की कड़ी परीक्षा होगी क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज में उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और मेन इन ब्ल्यू को 1-2 की शिकस्त का सामना करना पड़ा था।



बहरहाल, कैरीबियाई टीम के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस सीरीज में रनों की बरसात होगी। ऐसा पहले भी देखने को मिला है कि भारतीय बल्लेबाजों ने विंडीज गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है और खूब रन बनाए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि वेस्टइंडीज के खिलाफ एक सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज कौन-कौन हैं।

indias top scoring five batsmen against west indies in a bilateral odi series
virender sehwag

5) वीरेंद्र सहवाग- टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ही अपने वन-डे करियर का एकमात्र दोहरा शतक जमाया है। 2011-12 में वीरू ने इंदौर के होलकर स्टेडियम पर 219 रन की तूफानी पारी खेली थी। सफेद गेंद के क्रिकेट में इस सीरीज में सहवाग ने चार पारियों में 265 रन बनाए थे। वह इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर काबिज हैं।

indias top scoring five batsmen against west indies in a bilateral odi series
cricketer Rahul Dravid

4) राहुल द्रविड़- द वॉल के नाम से मशहूर द्रविड़ ने भी कैरीबियाई गेंदबाजों को खूब परेशान किया है। 2002-03 में द्रविड़ ने 7 मैचों की सीरीज में 75 की औसत के साथ 300 रन बनाए  थे। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109* रहा। विंडीज टीम के खिलाफ एक सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में द्रविड़ चौथे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
indias top scoring five batsmen against west indies in a bilateral odi series
rohit sharma

3) रोहित शर्मा- टीम इंडिया के 'हिटमैन' का करियर ओपनर बनने के साथ ही पूरी तरह बदल गया। मगर कम ही लोगों को पता होगा कि पूर्णकालिक शीर्षक्रम बल्लेबाज बनने से पहले रोहित ने अलग-अलग बल्लेबाजी क्रमों पर शानदार प्रदर्शन किया है। 2011-12 में खेली गई पांच मैचों की वन-डे सीरीज में शर्मा ने अपने खाते में 305 रन जोड़े थे। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक जमाए थे।

विज्ञापन
indias top scoring five batsmen against west indies in a bilateral odi series
वीवीएस लक्ष्मण

2) वीवीएस लक्ष्मण- टीम इंडिया के पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज लक्ष्मण जब भी क्रीज पर आते थे तो दो टीमों को सबसे ज्यादा घबराहट होती थी, वो कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज थी। वेस्टइंडीज की टीम 2002-03 में भारत दौरे पर थी। तब लक्ष्मण ने सात मैचों की वन-डे सीरीज में 52 की औसत से 312 रन बनाए थे। हालांकि, वह शतक जमाने से चूक गए थे, लेकिन उनकी बल्ले की धाक ने उन्हें रिकॉर्ड्स बुक में शामिल करा दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed