टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने के साथ-साथ औपचारिक तौर पर नंबर वन टेस्ट टीम का रुतबा भी हासिल कर लिया। कोहली की सेना ने दूसरे टेस्ट को जीत कर ही अपना नंबर वन का ताज सुनिश्चित कर लिया था।
कुछ इस तरह मनाया टीम इंडिया ने नंबर वन बनने का जश्न
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
इस बात की आधिकारिक घोषणा सीरीज खत्म होने पर की गई और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कप्तान कोहली को आईसीसी टेस्ट मेस (गदा) देकर इस बात पर मुहर लगाई। हालांकि कोहली की कप्तानी में भारत तीसरी बार नंबर वन बना है, मगर गदा पहली बार ही दी गई है।
कुछ इस तरह मनाया टीम इंडिया ने नंबर वन बनने का जश्न
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : hashguns
इसके बाद टीम इंडिया ने जमकर जश्न मनाया। फील्ड पर खेलने वाले खिलाड़ियों के अलावा कोच अनिल कुंबले और सपोर्ट स्टाफ ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। विराट कोहली आईसीसी गदा पाने वाले दुनिया के 10वें कप्तान हैं।
कुछ इस तरह मनाया टीम इंडिया ने नंबर वन बनने का जश्न
कोहली की कप्तानी में तीसरी बार टीम इंडिया नंबर वन बनी है, मगर पाकिस्तान को पीछे छोड़ टॉप पर पहुंचने का जश्न टीम के सभी खिलाड़ियों ने मिलकर मनाया। कप्तान विराट कोहली ने इसे पूरी टीम की जीत बताया।
कुछ इस तरह मनाया टीम इंडिया ने नंबर वन बनने का जश्न
कोहली10 टेस्ट जीत के साथ भारत के चौथे सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। उनसे आगे धोनी (27 जीत), सौरव गांगुली (21 जीत) और मोहम्मद अजहरुद्दीन (14 जीत) का नाम आता है। संभव है कि भारत अपने घरेलू सीजन के चलते लंबे समय तक नंबर एक की कुर्सी पर बना रहेगा।