फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में बने 10 विश्व रिकॉर्ड, रोहित ने अकेले ध्वस्त किए कई कीर्तिमान

Tue, 22 Oct 2019 11:10 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 22 Oct 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
Indian cricket team created 10 world record during series against south africa
रोहित शर्मा - फोटो : social media

दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा टीम इंडिया के लिहाज से रिकार्डों से भरा रहा है। विशाखापटनम में शुरू हुई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम कई बड़े बदलावों के साथ उतरी और सीरीज खत्म होते-होते तक कई सारे रिकार्ड्स में बदलाव कर गई।



टीम इंडिया ने पूरी सीरीज में कई बड़े विश्व रिकॉर्ड बनाए तो वहीं कई कीर्तिमान भी ध्वस्त कर दिए। आईए एक नजर डालते हैं ऐसे ही 10 विश्व रिकॉर्ड पर जो इस सीरीज में बने हैं।

Indian cricket team created 10 world record during series against south africa
रोहित शर्मा - फोटो : social media

पहले मैच में ही दोनों टीमों द्वारा सबसे अधिक 37 छक्के लगने का विश्व रिकॉर्ड बन गया। इसमें रोहित शर्मा द्वारा अकेले ही 13 छक्के शामिल रहे। रोहित ने मैच की पहली पारी में जहां 6 छक्के लगाए थे वहीं उन्होंने दूसरी पारी में भी 7 छक्के जड़े। इससे पहले एक टेस्ट मैच में सबसे अधिक 35 छक्के लगने का रिकॉर्ड शारजाह में 2014-15 में खेले गए पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच के नाम दर्ज था।

Indian cricket team created 10 world record during series against south africa
रोहित शर्मा - फोटो : social Media

रोहित अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी-20) में बतौर ओपनर शतक लगाने वाले क्रिकेट इतिहास के पहले खिलाड़ी बन चुके हैं। रोहित ने पहले टेस्ट में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian cricket team created 10 world record during series against south africa
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

विशाखापत्तनम टेस्ट में रविन्द्र जडेजा सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बने। उन्होंने एल्गर का विकेट लेते है श्रीलंका के रंगना हेराथ का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विज्ञापन
Indian cricket team created 10 world record during series against south africa
रोहित शर्मा - फोटो : social media

विशाखापटनम में खेले गए पहले टेस्ट में रोहित शर्मा ने एक मैच में 13 छक्के लगाकर सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। उनसे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के दिग्गज वसीम अकरम के नाम था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed