फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया की तीसरी सबसे बड़ी जीत के ये रहे '5 हीरो', वेस्टइंडीज को किया चारों खाने चित

Tue, 30 Oct 2018 05:58 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Oct 2018 05:58 AM IST
विज्ञापन
India vs west indies 5 heroes of the fourth odi at mumbai
indvwi

टीम इंडिया ने सोमवार को चौथे वन-डे में वेस्टइंडीज को 224 रन से हराकर एकदिवसीय मैच में तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 378 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में वेस्टइंडीज 35.2 ओवर में 153 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 2-1 बढ़त बना ली है। आइए जानते हैं टीम इंडिया की विशाल जीत के कौन 5 हीरो रहेः


 

रोहित शर्मा

India vs west indies 5 heroes of the fourth odi at mumbai
rohit sharma

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन 71 रन के स्कोर पर धवन 38 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित-धवन के बीच पहले विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद 'हिटमैन' ने पारी को संभाली और 162 रन ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्हें 20 चौके और 6 छक्के जड़े।

अंबाती रायुडू

India vs west indies 5 heroes of the fourth odi at mumbai
ambati rayudu

दो विकेट गिर जाने के बाद अंबाती रायुडू ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर टीम के लिए 211 रन की साजेदारी की और भारत को एक विशाल स्कोर की ओर पहुंचाया। रायुडू ने इस मुकाबले में 81 गेंदों में 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 100 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन

खलील अहमद

India vs west indies 5 heroes of the fourth odi at mumbai
Khaleel Ahmed

युवा गेंदबाज खलील अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने हेटमायर (13), पॉवेल (1) और सेमुअल्स (18) को अपना शिकार बनाया।

विज्ञापन

कुलदीप यादव

India vs west indies 5 heroes of the fourth odi at mumbai
kuldeep yadav

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने भी टीम इंडिया की इस विशाल जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 8.2 ओवर में 42 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने रोच, नर्स और एलेन को चलता किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed