फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब इंडियन ड्रेसिंग रूम में नाचा पाकिस्तानी गेंदबाज

Sun, 04 Jun 2017 11:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Sun, 04 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
India vs Pakistan Most Memorable Moments
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
क्रिकेट मैदान पर भारत और पाकिस्तान की टक्कर हमेशा ही दिलचस्प रही है। रविवार को भी ब्रिटेन के एजबेस्टन क्रिकेट मैदान पर भारत और पाकिस्तान का मुक़ाबला हो रहा है और इसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबर्दस्त क्रेज़ है। यह क्रेज़ ऐसा है कि इसे देखकर भारत और पाकिस्तान क्रिकेट मैच को दुनिया का सबसे रोमांचक मुक़ाबला कहना गलत नहीं होगा। आइए, आपको बताते हैं भारत-पाकिस्तान क्रिकेट के कुछ 'लोकप्रिय' किस्से:

जब इंडियन ड्रेसिंग रूम में नाचा पाकिस्तानी गेंदबाज

India vs Pakistan Most Memorable Moments
सुनील गवस्‍कर
जब गावस्कर को कहे अपशब्द
कराची में एक मैच के दौरान पाकिस्तानी गेंदबाज़ सरफ़राज़ नवाज़ भारतीय बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर को गेंदबाज़ी कर रहे थे। गावस्कर ने लगातार दो गेंदों पर सरफ़राज़ को चौके लगाए। इससे तिलमिलाए सरफ़राज़ ने गावस्कर को कुछ अपशब्द कहे। सरफ़राज़ के बार-बार ऐसा करने पर एक और पाकिस्तानी गेंदबाज़ अब्दुल क़ादिर उनके पास गए और उनसे लड़ पड़े। क़ादिर ने सरफ़राज़ से कहा कि गावस्कर भाई बहुत बड़े खिलाड़ी तो हैं ही, साथ ही बहुत बड़े इंसान भी हैं।

जब इंडियन ड्रेसिंग रूम में नाचा पाकिस्तानी गेंदबाज

India vs Pakistan Most Memorable Moments
जावेद मियांदाद
मियांदाद बन गए थे 'मेंढक'
1992 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान पाकिस्तानी बल्लेबाज जावेद मियांदाद क्रीज़ पर थे। विकेट के पीछे से विकेटकीपर किरन मोरे बार-बार उन्हें उकसा रहे थे। इससे झुंझलाकर मियांदाद जम्पिंग जैक बन गए। उनकी क्रीज़ पर मेंढक की तरह अजीबोगरीब कूद आज भी क्रिकेट प्रशंसकों के जहन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब इंडियन ड्रेसिंग रूम में नाचा पाकिस्तानी गेंदबाज

India vs Pakistan Most Memorable Moments
राहुल द्रविड़
राहुल द्रविड़ की चोट
1997 में मद्रास में खेले गए इंडो-पाक मैच के दौरान राहुल द्रविड़ ने एक शॉट खेला, जिसके बाद उनके पैर में थोड़ा खिचाव महसूस हुआ। राहुल को तकलीफ़ में देखकर पाकिस्तान के विकेटकीपर मोइन खान उनके पास गए और राहुल द्रविड़ का पैर पकड़कर उनकी स्ट्रेचिंग करने लगे।
विज्ञापन

जब इंडियन ड्रेसिंग रूम में नाचा पाकिस्तानी गेंदबाज

India vs Pakistan Most Memorable Moments
गौतम गंभीर और कामरान अकमल
गौतम और अकमल का गुस्सा
2007 में कानपुर एकदिवसीय मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज़ गौतम गंभीर और पाकिस्तानी विकेटकीपर कामरान अकमल के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। दोनों एक दूसरे से लगभग भिड़ ही चुके थे, तभी अंपायर और खिलाड़ियों ने दोनों का बीच-बचाव किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed