फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहली की कप्तानी से नाखुश वीवीएस लक्ष्मण, बोले- यहां चूक गए विराट, नहीं कर पाए ये काम

Mon, 24 Feb 2020 02:01 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 24 Feb 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
India Vs New Zealand Vvs Laxman Dissapointed With Virat Kohli S Captaincy On The Third Day
निराश विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कॉमेंटेटर वीवीएस लक्ष्मण ने विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाया है। भारतीय बल्लेबाज मुकाबले की पहली पारी में प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसके बाद गेंदबाजों ने भी कुछ खास प्रभावित नहीं किया।

India Vs New Zealand Vvs Laxman Dissapointed With Virat Kohli S Captaincy On The Third Day
वीवीएस लक्ष्मण

वीवीएस ने कहा कि भारतीय कप्तान नई गेंद का सही इस्तेमाल नहीं कर पाए, जो बड़ी गलती रही। दिन की शुरुआत में उन्हें तेज गेंदबाजों से लंबा स्पैल कराना चाहिए था, लेकिन उन्होंने महज चार ओवर बाद ही अश्विन को गेंद थमा दी। 

India Vs New Zealand Vvs Laxman Dissapointed With Virat Kohli S Captaincy On The Third Day
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि टीम में आपके पास तीन तेज गेंदबाज (इशांत, बुमराह और मोहम्मद शमी) हैं, वो न्यूजीलैंड के निचले क्रम को जल्दी समेट सकते थे। लेकिन कोहली ने उन्हें मौका नहीं देकर गलती की और यह टीम इंडिया पर भारी पड़ सकता है। वीवीएस ने कहा कि मैच के दौरान डिफेंसिव फील्डिंग ने भी विपक्षी टीम को रन बनाने का मौका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
India Vs New Zealand Vvs Laxman Dissapointed With Virat Kohli S Captaincy On The Third Day
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने विराट कोहली को बल्लेबाजी के लिए सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि आपको वैसी शुरुआत की जरूरत है, जैसी कि आप खराब शुरुआत के बाद मैदान पर किया करते थे। लक्ष्मण ने कहा कि विराट कोहली को मैदान पर धैर्य रखने की जरूरत है। वह मैदान पर समय बिताएंगे तो वह बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहेंगे। यह भारत के लिए फायदेमंद होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed