फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSL: जयसूर्या-महानामा के नाम है सबसे बड़ी साझेदारी, जानिए कुछ और रोचक आंकड़ें  

Tue, 14 Nov 2017 01:33 PM IST
amarujala.com: presented by-शरद मिश्र
amarujala.com: presented by-शरद मिश्र Updated Tue, 14 Nov 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
 india and sri lanka, here its 5 best test innings against each other
जयसूर्या - फोटो : crictracker
भारत और श्रीलंका के बीच पिछले 36 सालों से टेस्ट क्रिकेट का रोमांच जारी है। भारत हमेशा से श्रीलंका की टीम पर टेस्ट में हावी रहा है। लेकिन सर्वश्रेष्‍ठ पारियों की बात की जाए तो यहां श्रीलंका के बल्लेबाज टीम इंडिया के बल्लेबाज से आगे हैं। दोनों टीमों के बीच टेस्ट इतिहास में पांच बड़ी पारियों में से चार पारियां श्रीलंकाई बल्लेबाजों के नाम हैं। हम यहां दोनों देशों के बीच टेस्ट में 5 सर्वश्रेष्ठ पारियों की जानकारी देंगे। 

 

सन‌थ जयसूर्या, 340 रन 

 india and sri lanka, here its 5 best test innings against each other
जयसूर्या
कोलंबो में 2 से 6 अगस्त 1997 के बीच खेले गए टेस्ट मैच में विस्फोटक ओपनर सनथ जयसूर्या ने दोनों देशों के बीच टेस्ट की सबसे बड़ी पारी खेली।  टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 8 विकेट खोकर 537 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका का 39 रन पर पहला विकेट गिर गया। इसके बाद जयसूर्या और रोशन महानामा ने दूसरे विकेट के लिए 576 रनों की साझेदारी की। जो आज भी एक रिकॉर्ड है। जयसूर्या ने 36 चौकों और दो छक्कों की मदद से 340 रन बनाए। जयसूर्या की पारी की बदौलत श्रीलंका ने 6 विकेट खोकर 952 रन बनाए। यह टेस्ट इतिहास का अब तक का सर्वाधिक स्कोर है। यह ऐतिहासिक टेस्ट मैच ड्रा रहा। 
 

वीरेंद्र सहवाग, 293 रन 

 india and sri lanka, here its 5 best test innings against each other
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : getty
2 से 6 दिसंबर, 2009 में खेला गया मुंबई का यह टेस्ट मैच ऐतिहासिक रहा। टीम इंडिया इस टेस्ट में श्रीलंका को एक पारी और 24 रन से हराते हुए टेस्ट में पहली बार नंबर वन टीम बनी। विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने 293 रनों की पारी खेली। वह अगर यहां 300 रन बना लेते तो दुनिया में तीन तिहरे शतक जड़ने वाले एकमात्र बल्लेबाज होते। लेकिन ऐसा हो नहीं सका। मुरलीधरन ने सहवाग को अपनी ही गेंद पर लपक लिया था। सहवाग ने 254 गेंदों में 40 चौकों और 7 छक्कों की मदद से यह पारी खेली। टीम इंडिया ने अपनी पारी में 726 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला जयवर्धने, 275 रन 

 india and sri lanka, here its 5 best test innings against each other
महेला जयवर्धने - फोटो : sportskeeda
श्रीलंका के महिला जयवर्धने ने 16 नवंबर 2009 को अहमदाबाद में भारत के खिलाफ 275 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने पारी में 27 चौके जड़े। श्रीलंका ने पहली पारी में 760 रन बनाए। टीम इंडिया ने पहली पारी में 426 तथा दूसरी पारी में 412 रन बनाए। हालांकि मैच का परिणाम नहीं निकल सका। भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ने दूसरी पारी में 100 रनों की पारी खेली। 
 
विज्ञापन

महिला जयवर्धने, 242 रन 

 india and sri lanka, here its 5 best test innings against each other
महिला जयवर्धने
श्रीलंका के लिए महिला जयवर्धने ने कोलंबो में 24 फरवरी 1999 को 242 रनों की पारी खेली। जयवर्धने ने अपनी पारी में 30 चौके लगाए। ऐसी विशाल पारी की बदौलत श्रीलंका ने पहली पारी में 485 रन बनाए हैं। टीम इं‌‌डिया ने बदले में पहली पारी में 518 रन बनाए। मैच में कोई परिणाम नहीं निकल सका। जयवर्धने ने दोहरा शतक जड़कर श्रीलंका की बल्लेबाजी में अपने आपको स्‍थापित कर दिया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed