फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs WI 2ndT20 Photos: विराट बने डिविलियर्स, रोहित ने समझदारी से बचाया विकेट, फोटो में देखिए भारत की 100वीं जीत के खास लम्हे

Sat, 19 Feb 2022 10:10 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 19 Feb 2022 10:10 AM IST
सार

टी-20 सीरीज का दूसरा मैच जीतकर भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली है। यह टी-20 में भारत की 100वीं जीत थी। इस मैच में विराट और पंत ने शानदार बल्लेबाजी की। 

विज्ञापन
IND vs WI 2nd T20 Photo Story: Virat and pant scored Half Century chahal and bhuvneshwar takes wicket
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच कोलकाता में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को आठ रन से हराकर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 100वीं जीत दर्ज की। भारत के लिए ऋषभ पंत, विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की। वहीं गेंद के साथ भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई और युजवेन्द्र चहल ने कमाल किया। इस जीत के साथ ही भारत ने टी-20 सीरीज अपने नाम कर ली है। भारत के दौरे पर विंडीज की टीम लगातार पांच मैच हार चुकी है। अब दौरे का आखिरी मैच जीतकर कैरिबियाई टीम जीत के साथ अपना भारत दौरा समाप्त करना चाहेगी। 
IND vs WI 2nd T20 Photo Story: Virat and pant scored Half Century chahal and bhuvneshwar takes wicket
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 186 रन बनाए। भारत के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 28 गेंदों पर 52 रन की नाबाद पारी खेली। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा अर्धशतक रहा।
IND vs WI 2nd T20 Photo Story: Virat and pant scored Half Century chahal and bhuvneshwar takes wicket
वेंकटेश अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
वेंकटेश अय्यर ने 18 गेंदों पर 33 रन की आक्रामक पारी खेली। उन्होंने पंत के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 गेंदों पर 76 रन की साझेदारी की। वेंकटेश अय्यर ने इस पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। इस मैच में उन्होंने 183.33 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs WI 2nd T20 Photo Story: Virat and pant scored Half Century chahal and bhuvneshwar takes wicket
युजवेन्द्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया
छठे ओवर में 34 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज को पहला झटका लगा। युजवेंद्र चहल ने काइल मेयर्स को अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। चहल ने पिछले मैच में भी भारत के लिए शानदार गेंदबाजी की थी। इस मैच में भी चहल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। 
विज्ञापन
IND vs WI 2nd T20 Photo Story: Virat and pant scored Half Century chahal and bhuvneshwar takes wicket
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन भुवनेश्वर की गेंद पर 41 गेंद में 62 रन बनाकर आउट हुए। पूरन बहुत ही खतरनाक लग रहे थे, लेकिन रवि बिश्नोई ने भुवी की गेंद पर उनका कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेज दिया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर उनके साथ मस्ती करते दिखे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed