फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SL: 'तीन बल्लेबाज रातोंरात गेंदबाज बन गए...', रिंकू-SKY की गेंदबाजी के बाद चर्चा में गंभीर, मीम्स वायरल

Wed, 31 Jul 2024 12:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 31 Jul 2024 12:19 PM IST
सार

आखिरी ओवर में श्रीलंका को छह रन चाहिए थे। तब सूर्यकुमार गेंदबाजी के लिए आए और अंतिम ओवर में दो विकेट हासिल करने में सफल रहे। अब नए कोच गौतम गंभीर की खूब चर्चा हो रही है। गंभीर पर तरह तरह के मीम्स बन रहे हैं।

विज्ञापन
IND vs SL 3rd T20: Gautam Gambhir in spotlight after Rinku Singh and Suryakumar Yadav bowling, memes viral
रिंकू, गंभीर और सूर्यकुमार - फोटो : BCCI
पल्लेकल में मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत की जीत में सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह की गेंद से हीरो बनने के बाद सोशल मीडिया मीम्स से भर गया। श्रीलंकाई टीम तब जीत नहीं हासिल कर पाई, जब उन्हें 12 गेंद में नौ रन की जरूरत थी और उनके छह विकेट बचे हुए थे। 19वें ओवर में रिंकू सिंह गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने तीन रन देकर दो विकेट झटके। रिंकू ने अच्छी तरह से सेट कुसल परेरा (34 गेंद में 46) और रमेश मेंडिस (छह गेंद में तीन रन) को आउट कर दिया।
IND vs SL 3rd T20: Gautam Gambhir in spotlight after Rinku Singh and Suryakumar Yadav bowling, memes viral
भारत बनाम श्रीलंका तीसरा टी20 - फोटो : Twitter
आखिरी ओवर में श्रीलंका को छह रन चाहिए थे। तब सूर्यकुमार गेंदबाजी के लिए आए और अंतिम ओवर में दो विकेट हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने कामिंदु मेंडिस (3 में से 1) और महीश तीक्ष्णा (1 गेंद में 0) को आउट कर सिर्फ पांच रन दिए और मैच टाई हो गया। सुपरओवर में श्रीलंकाई टीम महज दो रन बना सकी और भारत को तीन रन का लक्ष्य मिला। भारत ने पहली गेंद पर ही चार रन बनाकर कामयाबी हासिल की। सूर्यकुमार ने गेंद को फाइन लेग बाउंड्री के बाहर भेज दिया।
IND vs SL 3rd T20: Gautam Gambhir in spotlight after Rinku Singh and Suryakumar Yadav bowling, memes viral
रिंकू और सूर्यकुमार - फोटो : BCCI
भारत रोमांचक मैच जीतने में कामयाब रहा और श्रीलंका का 3-0 से व्हाइटवॉश किया। भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई, जिसमें नए मुख्य कोच गौतम गंभीर को भारतीय बल्लेबाजों को स्पिन जादूगर में बदलने का श्रेय दिया गया। एक यूजर ने तो रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव और रियान पराग की तिकड़ी की तुलना दिग्गज स्पिनरों अनिल कुंबले, मुथैया मुरलीधरन और शेन वॉर्न से कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs SL 3rd T20: Gautam Gambhir in spotlight after Rinku Singh and Suryakumar Yadav bowling, memes viral
भारत बनाम श्रीलंका तीसरा टी20 - फोटो : Twitter
इससे पहले महीश तीक्षणा (28 रन पर तीन विकेट) और वानिंदु हसरंगा (29 रन पर दो विकेट) की फिरकी के जादू से श्रीलंका ने तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां भारत को नौ विकेट पर 137 रन के स्कोर पर रोक दिया। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज और उप कप्तान शुभमन गिल ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। उन्होंने रियान पराग (26) के साथ छठे विकेट के लिए 54 रन जोड़कर भारत को खराब शुरुआत से उबारा। अंतिम ओवर में वाशिंगटन सुंदर (25) और रवि बिश्नोई (नाबाद 08) ने आठ विकेट के लिए 32 रन जोड़कर टीम को 137 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन
IND vs SL 3rd T20: Gautam Gambhir in spotlight after Rinku Singh and Suryakumar Yadav bowling, memes viral
भारत बनाम श्रीलंका तीसरा टी20 - फोटो : Twitter
तीक्षणा और हसरंगा के अलावा श्रीलंका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर रहे चामिंदु विक्रमसिंघे (17 रन देकर एक विकेट), असिथा फर्नांडो (11 रन पर एक विकेट) और रमेश मेंडिस (26 रन पर एक विकेट) ने भी एक-एक विकेट चटकाया। जवाब में श्रीलंका ने एक विकेट पर 110 रन बना लिए थे, तो लगा नहीं था कि भारतीय टीम यह मैच जीत पाएगी। हालांकि, रिंकू-सूर्यकुमार के बाद सुपरओवर में वॉशिंगटन सुंदर की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया जीतने में कामयाब रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed