फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SL Photos: रोहित ने कैमरामैन को ऑफर की कॉफी, मैदान पर अंपायर की फिरकी लेते दिखे भारतीय खिलाड़ी

Sun, 27 Feb 2022 06:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 27 Feb 2022 06:46 AM IST
सार

असलंका ने डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) का इस्तेमाल किया। जब थर्ड अंपायर टीवी पर रिप्ले देख रहे थे, तब सिराज और कुलदीप ड्रिंक्स लेकर आए। सिराज ने अंपायर के पीछे आकर उनके सिर के ऊपर उंगली उठाकर बताया कि असलंका आउट हैं। 

विज्ञापन
IND vs SL 2nd T20 Photo Story: Rohit Sharma offered coffee to cameraman commentator; binura fernando catch| sanju samson ravindra jadeja shreyas iyer
भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टी-20 फोटोज - फोटो : twitter@BCCI
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। टीम इंडिया ने दूसरे मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 183 रन बनाए। पाथुम निसांका ने 53 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली। जवाब में भारत ने 17.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर ने 44 गेंदों पर 74 रन की नाबाद पारी खेली।
IND vs SL 2nd T20 Photo Story: Rohit Sharma offered coffee to cameraman commentator; binura fernando catch| sanju samson ravindra jadeja shreyas iyer
कुलदीप और सिराज मस्ती करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ी मैदान पर मस्ती करते दिखे। श्रीलंकाई पारी के दौरान एक्स्ट्रा प्लेयर्स में शामिल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और स्पिनर कुलदीप यादव अंपायर की फिरकी लेते दिखाई दिए।

श्रीलंकाई पारी के 10वें ओवर में स्पिनर युजवेंद्र चहल ने चरिथ असलंका के खिलाफ एल्बीडब्ल्यू आउट की अपील की। मैदानी अंपायर जयारामन मदनगोपाल ने आउट भी दे दिया। इसके बाद असलंका ने डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) का इस्तेमाल किया। जब थर्ड अंपायर टीवी पर रिप्ले देख रहे थे, तब सिराज और कुलदीप ड्रिंक्स लेकर आए।

मैदान पर आते ही सिराज ने अंपायर के पीछे आकर उनके सिर के ऊपर उंगली उठाकर बताया कि असलंका आउट हैं। इसके बाद कुलदीप ने भी सिराज की तरह शरारत को दोहराया। इस दौरान कुलदीप अंपायर से टकरा भी गए। बाद में थर्ड अंपायर ने भी असलंका को आउट करार दिया।
IND vs SL 2nd T20 Photo Story: Rohit Sharma offered coffee to cameraman commentator; binura fernando catch| sanju samson ravindra jadeja shreyas iyer
भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टी-20 फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया
पाथुम निसांका ने 53 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली। वह श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। अपनी पारी में निसांका ने 11 चौके लगाए। निसांका और गुनातिलाका के बीच पहले विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी हुई। गुनातिलाका 38 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs SL 2nd T20 Photo Story: Rohit Sharma offered coffee to cameraman commentator; binura fernando catch| sanju samson ravindra jadeja shreyas iyer
भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टी-20 फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यक्रम के बल्लेबाज असलंका, कमिल मिश्रा और चांदीमल कुछ खास नहीं कर सके। इसके बाद निसांका ने कप्तान दसुन शनाका के साथ बड़ी साझेदारी की। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 26 गेंदों पर 58 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
IND vs SL 2nd T20 Photo Story: Rohit Sharma offered coffee to cameraman commentator; binura fernando catch| sanju samson ravindra jadeja shreyas iyer
दसुन शनाका - फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान दसुन शनाका ने 19 गेंदों पर 47 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और पांच छक्के लगाए। श्रीलंका ने आखिरी पांच ओवर में 80 रन बनाए थे। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed