एशिया कप की शुरुआत शनिवार (27 अगस्त) को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मैच से होगी। अगले दिन भारत और पाकिस्तान का बड़ा मुकाबला होगा। इस मैच के लिए दोनों टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुकाबले को देखने के लिए खेल, राजनीति और सिनेमा सहित अन्य क्षेत्रों से जुड़ी हुई हस्तियां पहुंचेंगी। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों की पत्नी या गर्लफ्रेंड भी वहां दिख सकती हैं।
आइए उनके बारे में जानते हैं जो अपने पार्टनर का हौसला बढ़ाने के लिए वहां मौजूद रह सकती हैं...
2 of 6
ऋषभ पंत और ईशा नेगी
- फोटो : इंस्टाग्राम
ईशा नेगी: ऋषभ पंत हाल ही में गलत कारणों से चर्चा में रहे हैं। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला द्वारा क्रिकेटर पर टिप्पणी करने के बाद ईशा नेगी अपने प्रेमी का समर्थन करने के लिए दुबई पहुंच सकती हैं। ईशा आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के कुछ मैचों में दिखाई दी थीं। ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं।
3 of 6
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक
- फोटो : instagram/natasastankovic__
नताशा स्टेनकोविक: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक दुबई में दिखाई दे सकती हैं। उन्होंने हाल ही में कहा है कि वह एशिया कप के लिए घर छोड़ने वाले हार्दिक को याद कर रही हैं। ऐसे में दुबई जा सकती हैं।
4 of 6
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
धनश्री वर्मा: स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री पिछले दिनों डांस प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गई थीं। वह चहल के साथ दुबई गई हैं। वह चोट के बावजूद मैच के दौरान स्टेडियम में दिखाई दे सकती हैं।
5 of 6
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल
दीपिका पल्लीकल: स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल अपने पति दिनेश कार्तिक के स्टेडियम में दिखाई दे सकती हैं। दीपिका आईपीएल के दौरान आरसीबी के मैच को देखने के लिए स्टेडियम जाती थीं। वह हाल ही में राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेकर लौटी हैं।