{"_id":"63078acb4f5910774f241bf5","slug":"ind-vs-pak-how-much-india-and-pakistan-team-changed-from-t20i-world-cup-2021-to-asia-cup-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: भारत के कप्तान-कोच दोनों बदले, पाकिस्तान को जिताने वाला स्टार बाहर, वर्ल्ड कप के बाद और क्या बदला?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: भारत के कप्तान-कोच दोनों बदले, पाकिस्तान को जिताने वाला स्टार बाहर, वर्ल्ड कप के बाद और क्या बदला?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 25 Aug 2022 08:20 PM IST
सार
भारत की बल्लेबाजी में एक भी बदलाव नहीं हुआ है। विश्व कप में खेलने वाले रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत एशिया कप टीम के भी सदस्य है। इन पांच खिलाड़ियों का खेलना तय है।
विज्ञापन
1 of 8
रोहित शर्मा और बाबर आजम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एशिया कप में रविवार (28 अगस्त) को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। दस माह बाद 28 अगस्त को दुबई में एशिया कप में दोनों देश आमने-सामने होंगे। इससे पहले दोनों इसी मैदान पर 24 अक्तूबर 2021 में टी-20 विश्वकप में खेले थे, जिसमें पाकिस्तान को 10 विकेट से जीत मिली थी। उस मैच के बाद दोनों टीमों में कई बदलाव हुए। भारत के कप्तान और कोच बदल गए। वहीं, पाकिस्तान उस मैच को हीरो के बगैर इस बार उतरेगा। आइए जानते हैं कि 10 महीने में दोनों टीमों में क्या-क्या बदलाव हुए...
कोहली हटे, रोहित बने कप्तान
2 of 8
केएल राहुल,रोहित शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं तब विराट कोहली कप्तान थे। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही बता दिया था कि वह टूर्नामेंट के बाद टी20 की कप्तानी छोड़ देंगे। उनके लिए बतौर कप्तान पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच भूलने वाला रहा। टीम इंडिया पहली बार किसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारी थी। टूर्नामेंट के बाद रोहित शर्मा नियमित कप्तान बने। पाकिस्तान ने कप्तान नहीं बदला। बाबर आजम ही इस बार भी टीम का नेतृत्व करेंगे।
भारतीय टीम ने बदला कोच
3 of 8
राहुल द्रविड़-रवि शास्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच भी दूसरे बन गए। वर्ल्ड कप में रवि शास्त्री कोच थे। टूर्नामेंट के बाद उनका कार्यकाल समाप्त हो गया। वह कोच पद से हट गए। उनकी जगह में भी बदलाव हुआ। भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को टीम का मुख्य कोच बनाया गया। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने कप्तान के बाद कोच भी वही रखा है। सकलैन मुश्ताक ही टीम को कोचिंग देते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लेबाजी में क्या-क्या बदलाव हुए?
4 of 8
विराट कोहली और बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत की बल्लेबाजी में एक भी बदलाव नहीं हुआ है। विश्व कप में खेलने वाले रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत एशिया कप टीम के भी सदस्य है। इन पांच खिलाड़ियों का खेलना तय है। पाकिस्तान की बात करें तो विश्व कप में खेलने वाले बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और फखर जमान टीम में हैं।
विज्ञापन
ऑलराउंडर में भारत ने नहीं किया बदलाव
5 of 8
हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए विश्व कप में बतौर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या खेले थे। दोनों इस बार टीम के सदस्य हैं और उनका खेलना भी करीब-करीब तय है। पाकिस्तान की बात करें तो विश्व कप टीम के सदस्य शादाब खान और आसिफ अली तो एशिया कप के लिए चुने गए हैं, लेकिन मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक और इमाद वसीम को बाहर कर दिया गया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।