एशिया कप के लिए भारतीय टीम दुबई पहुंच चुकी है। उसने बुधवार (24 अगस्त) को ट्रेनिंग शुरू कर दी है। टूर्नामेंट के लिए वीवीएस लक्ष्मण को अंतरिम कोच बनाया गया है। उनकी कोचिंग में टीम ने ट्रेनिंग शुरू की। नियमित कोच राहुल द्रविड़ जब कोरोना से ठीक हो जाएंगे तब वह टीम से जुड़ जाएंगे। ट्रेनिंग के दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की मुलाकाता हुई।
2 of 6
बाबर आजम और विराट कोहली
- फोटो : BCCI/Twitter
कोहली ने बाबर से हाथ मिलाया और उनसे कुछ देर बात की। इस दौरान पाकिस्तानी टीम के अन्य सदस्य उन्हें देखकर मुस्कुरा रहे थे। बाबर और विराट की तुलना हमेशा होती है। बाबर ने बहुत कम समय में अपना नाम कमा लिया है और उनकी तुलना कोहली से होती है।
3 of 6
मोहम्मद नबी और राशिद खान के साथ युजवेंद्र चहल
- फोटो : BCCI/Twitter
कोहली के अलावा वीडियो में हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, सूर्यकुमार यादव, रविचंद्रन अश्विन, दिनेश कार्तिक और अर्शदीप सिंह सहित अन्य खिलाड़ी नजर आए। चहल और हार्दिक ने अफगानिस्तान के खिलाड़ियों से मुलाकात की।
4 of 6
अफगानिस्तान के खिलाड़ियों से मिलते हार्दिक पांड्या और विराट कोहली
- फोटो : BCCI/Twitter
हार्दिक आईपीएल में गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में राशिद खान भी खेलते हैं। हार्दिक ने राशिद से लंबी बातचीत की। इस दौरान मोहम्मद नबी वहां मौजूद थे। राशिद से विराट ने भी बात की।
5 of 6
ट्रेनिंग के लिए जाते युजवेंद्र चहल और दिनेश कार्तिक
- फोटो : सोशल मीडिया
दस माह बाद 28 अगस्त को दुबई में एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों इसी मैदान पर 24 अक्तूबर 2021 में टी-20 विश्वकप में खेले थे, जिसमें पाकिस्तान को 10 विकेट से जीत मिली थी। रही बात एशिया कप में भारत-पाक भिड़ंत की तो टीम इंडिया का यहां पलड़ा भारी है। उसने 14 मैचों में से आठ में जीत हासिल की है, जबकि पाक को पांच में जीत मिली है।