फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZ vs IND: पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद शमी ने यूं बरपाया कहर, पांच गेंद में नहीं बनाने दिए तीन रन

Thu, 30 Jan 2020 05:06 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 30 Jan 2020 05:06 AM IST
विज्ञापन
IND vs NZ mohammed shami last over against New Zealand Know all the suspense
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड-भारत के बीच सीरीज के तीसरे मैच में क्या गजब का रोमांचक मुकाबला देखने मिला। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 179 रन बनाए और कीवी टीम के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा। मेजबानों ने भी बेहतरीन शुरुआत की। बीच में उनकी पारी लड़खड़ाई जरूर, लेकिन कप्तान के विलियमसन ने पारी को संभाल लिया पर टीम को जीत दिलाए बिना ही आउट हो गए। आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए छह गेदों पर नौ रन बनाने थे, लेकिन टीम इंडिया के तूफानी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कीवी टीम को नौ रन नहीं बनाने दिए।


 


शमी की छह गेदों ने कीवी टीम के मुंह से जीत को छीन लिया। इस ओवर ने पूरे खेल का नजारा ही बदल दिया और खेल सुपर ओवर में चला गया। भारत को जीत सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर भले ही रोहित शर्मा ने दिलाई, लेकिन शमी की आखिरी ओवर की अंतिम गेंद ने ही टीम इंडिया की जीत की कहानी लिखी ये कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आइए आपको बताते हैं आखिरी ओवर की छह गेंदों के रोमांच के बारे में।

IND vs NZ mohammed shami last over against New Zealand Know all the suspense
शमी - फोटो : सोशल मीडिया

19वें ओवर की पहली गेंद। शमी ने यॉर्कर फेंकने की कोशिश की, लेकिन गेंद फुलटॉस हो गई, रॉस टेलर ने पैर आगे निकाले और लेग साइड बाउंड्री के बाहर गेंद को छह रन के लिए भेज दिया। अब न्यूजीलैंड को पांच गेंद में तीन रन की दरकार थी।

IND vs NZ mohammed shami last over against New Zealand Know all the suspense
मोहम्मद शमी - फोटो : social media

19वें ओवर की दूसरी गेंद। शमी ने बिल्कुल एक शानदार यॉर्कर फेंकी। टेलर ने कैसे भी गेंद को संभाला और एक रन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ mohammed shami last over against New Zealand Know all the suspense
मोहम्मद शमी - फोटो : social Media

19वें ओवर की तीसरी गेंद। स्ट्राइक पर कप्तान विलियमसन थे। शमी ने एक पटकी हुई गेंद फेंकी। विलियमसन गेंद को गली की ओर खेलना चाहते थे, लेकिन सफल नहीं हुए। गेंद बल्ले का किनरा लेकर विकेटकीपर केएल राहुल के दस्तानों में समा गई। और वह आउट हो गए।

विज्ञापन
IND vs NZ mohammed shami last over against New Zealand Know all the suspense
मोहम्मद शमी - फोटो : social media

19वें ओवर की चौथी गेंद। मोहम्मद शमी की गेंद सीफर्ट को फेंकी, कोई रन नहीं। शॉर्ट बॉल थी, सीफर्ट स्लैश के करना चाहते थे, लेकिन सफल नहीं हो पाए। कोई रन नहीं बना इस गेंद पर भी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed