फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न्यूजीलैंड के खिलाफ 5-0 से सीरीज जीतने उतरेगी विराट सेना, कुछ ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Sun, 02 Feb 2020 06:01 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 02 Feb 2020 06:01 AM IST
विज्ञापन
IND vs NZ 5th t20 Probable Playing of Indian Cricket Team Virat may make changes
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : अमर उजाला

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। लगातार दो मुकाबले सुपर ओवर में जीतने के बाद टीम इंडिया के हौंसले भी बुलंद हैं। अब रविवार को दोनों टीमें सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलने उतरेंगी, ऐसे में विराट सेना की निगाह इस मैच को जीतकर इतिहास रचने पर होगी। विराट न्यूजीलैंड को उसी के घर में 5-0 से सीरीज हराकर ऐसा करने वाले पहले कप्तान बनना चाहेंगे।



ऐसे में टौरंगा के बे ओवल में होने वाले आखिरी मुकाबले के लिए विराट कुछ खिलाड़ियों को आराम देते हुए थोड़े-बहुत बदलाव कर सकते हैं और इस मुकाबले के लिए कुछ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI

IND vs NZ 5th t20 Probable Playing of Indian Cricket Team Virat may make changes
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

ओपनर
आखिरी मुकाबले में भी केएल राहुल और संजू सैमसन एक बार फिर से टीम के लिए शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि सैमसन कुछ खास नहीं कर पाए थे लेकिन विराट उन्हें एक मौका और जरुर देना चाहेंगे।

IND vs NZ 5th t20 Probable Playing of Indian Cricket Team Virat may make changes
श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे - फोटो : ट्विटर

मिडिल ऑर्डर
विराट फिर से यहां श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे के साथ टीम की बागडौर संभालते दिख सकते हैं। मनीष ने अर्धशतकीय पारी के बाद अपनी जगह भी मजबूत ही की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ 5th t20 Probable Playing of Indian Cricket Team Virat may make changes
शिवम दुबे - फोटो : ट्विटर

ऑलराउंडर
शिवम दुबे चौथे मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे बावजूद इसके विराट उन्हें बरकरार रखना चाहेंगे और उनके साथ वाशिंगटन सुंदर भी बने रह सकते हैं।

विज्ञापन
IND vs NZ 5th t20 Probable Playing of Indian Cricket Team Virat may make changes
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया

गेंदबाज
गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह को आराम देकर शमी को फिर से वापस बुलाया जा सकता है। शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी को एक मौका और मिलने की उम्मीद है। वहीं स्पिन विभाग में युजवेंद्र चहल को आराम देकर कुलदीप यादव को सीरीज का पहला मैच खेलने का मौका दिया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed