फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZ vs IND: रोहित ने जड़ा तूफानी पचासा, इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया यह बेजोड़ रिकॉर्ड

Wed, 29 Jan 2020 01:58 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 29 Jan 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
IND vs NZ 3rd T20I Rohit Sharma Smash Fifty and Complete 10 thousand international runs as opener
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली है। रोहित ने मैदान के चारो ओर चौके-छक्के की बरसात कर दी। हिटमैन ने कीवी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए महज 23 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के लगाकर अपना 20वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक मुकाम भी हासिल कर लिया है।


 

IND vs NZ 3rd T20I Rohit Sharma Smash Fifty and Complete 10 thousand international runs as opener
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शर्मा ने कीवी गेंदबाज हैमिश बेनेट के एक ओवर की पांच गेंदों पर 26 रन बटोर लिए। टी-20 में रोहित का यह चौथा सबसे तेज पचासा है। इससे पहले उन्होंने 2016 में विंडीज के खिलाफ 22 गेंदों पर पचास रन बनाए थे। वहीं बांग्लादेश, विंडीज और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 गेंदों पर अर्धशतक पूरे किए हैं।

IND vs NZ 3rd T20I Rohit Sharma Smash Fifty and Complete 10 thousand international runs as opener
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

रोहित शर्मा ने इस मैच में एक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज बतौर ओपनर 10 हजार रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने यह मुकाम 219 पारियों में हासिल किया । वहीं, सचिन तेंदुलकर ने 214 पारियों में बतौर ओपनर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ 3rd T20I Rohit Sharma Smash Fifty and Complete 10 thousand international runs as opener
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस अर्धशतक के साथ ही रोहित ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 या इससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली ने 24 बार 50 से ज्यादा रन की पारी टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed