फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: एक ओवर में 26 रन...चार गेंद में दो विकेट, गंभीर के पसंदीदा खिलाड़ी के लिए 'फिल्मी' रहा डेब्यू मैच

Thu, 06 Feb 2025 03:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 06 Feb 2025 03:01 PM IST
सार

यह घटना छठे ओवर की है। इस ओवर में हर्षित ने 26 रन लुटाए। पांच ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना विकेट गंवाए 26 रन था। हर्षित के ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी विकेट के 52 रन हो गया था।

विज्ञापन
IND vs ENG: 26 runs in one over...2 wickets in 4 balls, 'filmy' debut match for Gambhir favorite Harshit Rana
हर्षित राणा - फोटो : BCCI
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जा रहा है। इस वनडे में भारतीय टीम की ओर से दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। इनमें यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा शामिल हैं। हालांकि, हर्षित के लिए डेब्यू किसी 'फिल्मी' कहानी की तरह रहा। पहले ही ओवर में उन्होंने 11 रन खर्च किए। हालांकि, दूसरा ओवर मेडन रहा, लेकिन तीसरे ओवर में फिल सॉल्ट ने हर्षित की धुनाई कर दी। सॉल्ट ने इस ओवर में 26 रन बटोरे। यह भारत के लिए वनडे में डेब्यू मैच में किसी खिलाड़ी द्वारा एक ओवर में लुटाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इसके बाद हर्षित ने जबरदस्त वापसी की और इंग्लैंड के मध्यक्रम को ध्वस्त करके रख दिया। आइए जानते हैं...
IND vs ENG: 26 runs in one over...2 wickets in 4 balls, 'filmy' debut match for Gambhir favorite Harshit Rana
हर्षित राणा - फोटो : BCCI
यह घटना छठे ओवर की है। इस ओवर में हर्षित ने 26 रन लुटाए। पांच ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना विकेट गंवाए 26 रन था। इसके बाद हर्षित के ओवर की पहली गेंद पर फिल सॉल्ट ने विकेटकीपर के ऊपर से छक्का लगाया। इसके बाद दूसरी गेंद पर सॉल्ट ने कवर्स में चौका लगाया। तीसरी गेंद पर सॉल्ट ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का लगाया। चौथी गेंद पर सॉल्ट ने मिड विकेट की दिशा में चौका जड़ा। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना और आखिरी गेंद पर सॉल्ट ने मिड विकेट पर छक्का लगाया। इस तरह हर्षित के एक ओवर में सॉल्ट ने 26 रन बटोरे। छह ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना विकेट गंवाए 52 रन हो गया था।
IND vs ENG: 26 runs in one over...2 wickets in 4 balls, 'filmy' debut match for Gambhir favorite Harshit Rana
हर्षित राणा - फोटो : BCCI
हालांकि, सॉल्ट ज्यादा देर नहीं टिक सके और नौवें ओवर में रन आउट हो गए। उन्होंने 26 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 43 रन बनाए। इसके बाद हर्षित को गेंदबाजी आक्रामण में फिर से लगाया गया और उन्होंने 10वें ओवर में चार गेंद के अंदर दो विकेट निकाले। इस तरह हर्षित के लिए यह मैच रोलर कोस्टर राइड साबित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: 26 runs in one over...2 wickets in 4 balls, 'filmy' debut match for Gambhir favorite Harshit Rana
हर्षित राणा - फोटो : BCCI
10वें ओवर की तीसरी गेंद पर हर्षित ने बेन डकेट को यशस्वी के हाथों कैच कराया। डकेट ने 29 गेंद में छह चौके की मदद से 32 रन की पारी खेली। फिर ओवर की आखिरी गेंद पर हैरी ब्रूक को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। ब्रूक खाता नहीं खोल सके। 10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 77 रन था। इसके बाद हर्षित ने एक और विकेट लिया। उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। लिविंगस्टोन पांच रन बना सके। हर्षित ने सात ओवर में 53 रन खर्च किए और तीन विकेट लिए। हर्षित को डेब्यू कैप मोहम्मद शमी ने सौंपी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed